Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
स्थानीय समाचार
23 Oct, 2026

एमपी में 2,387 करोड़ की सिंचाई परियोजना का कल लोकार्पण, 260 गांवों को लाभ

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 24 अक्टूबर को धार के सरदारपुर में नर्मदा माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना का लोकार्पण करेंगे। इससे धार और झाबुआ के 260 गांवों की 57,422 हेक्टेयर कृषि भूमि को सिंचाई सुविधा मिलने का लक्ष्य है।

भोपाल, 23 अक्टूबर।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार, 24 अक्टूबर को धार जिले के सरदारपुर में नर्मदा-झाबुआ-पेटलावद-थांदला-सरदारपुर माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना का लोकार्पण करेंगे। 2,387.60 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना का कार्यक्रम सरदारपुर स्थित खेल परिसर में आयोजित होगा।

परियोजना से धार और झाबुआ जिले के 260 गांवों की कुल 57,422 हेक्टेयर कृषि भूमि को सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें धार जिले की सरदारपुर तहसील के 66 गांवों की 25,422 हेक्टेयर भूमि और झाबुआ जिले के 194 गांवों की 32,000 हेक्टेयर भूमि शामिल है। इससे किसानों को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराने और कृषि उत्पादन बढ़ाने में मदद मिलने की उम्मीद है।

झाबुआ जिले के इन क्षेत्रों को मिलेगा लाभ

परियोजना के तहत झाबुआ तहसील के 108 गांवों की 17,802 हेक्टेयर, पेटलावद के 6 गांवों की 1,502 हेक्टेयर, मेघनगर के 28 गांवों की 5,504 हेक्टेयर, थांदला के 39 गांवों की 5,927 हेक्टेयर, रामा के 12 गांवों की 1,185 हेक्टेयर और राणापुर के एक गांव की 80 हेक्टेयर भूमि को सिंचाई सुविधा मिलेगी।

भूमिगत पाइप प्रणाली से होगी सिंचाई

परियोजना की प्रमुख विशेषता भूमिगत पाइप नहर प्रणाली है। इसके जरिए 2.5 हेक्टेयर चक तक 20 मीटर दबावयुक्त जल उपलब्ध कराया जाएगा। किसान ड्रिप और स्प्रिंकलर पद्धति से सिंचाई कर सकेंगे। इस व्यवस्था से पानी का अधिक उपयोगी तरीके से इस्तेमाल करने में मदद मिलेगी। साथ ही, सिंचाई के लिए खेतों को समतल करने की जरूरत भी नहीं होगी।

नर्मदा नदी से उठाया जाएगा पानी

परियोजना के तहत धार जिले की कुक्षी तहसील के चंदनखेड़ी गांव में नर्मदा नदी से 186.62 मिलियन घन मीटर पानी उठाने का प्रस्ताव है। योजना के संचालन के लिए 102.30 मेगावाट बिजली की आवश्यकता निर्धारित की गई है। इससे संबंधित क्षेत्रों में सिंचाई सुविधाओं के विस्तार का लक्ष्य है।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़