Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
सेलिब्रिटी गॉसिप
23 Oct, 2026

प्रभास के जन्मदिन पर 'कल्कि 2898 एडी 2' का वीडियो जारी, फिर दिखेगा भैरव का अवतार

अभिनेता प्रभास के जन्मदिन पर निर्माताओं ने फिल्म 'कल्कि 2898 एडी 2' के सेट का वीडियो जारी कर फैंस को खास तोहफा दिया है।

मुंबई, 23 अक्टूबर।

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार प्रभास के जन्मदिन के खास मौके पर फिल्म 'कल्कि 2898 एडी 2' के मेकर्स ने फैंस को एक बड़ा सरप्राइज दिया है। सोशल मीडिया पर शूटिंग सेट का एक वीडियो जारी किया गया है, जिसमें प्रभास एक बार फिर अपने चर्चित किरदार 'भैरव' के रूप में नजर आ रहे हैं।

इस छोटी सी झलक ने फिल्म के सीक्वल को लेकर सिनेप्रेमियों के उत्साह को दोगुना कर दिया है। फिल्म निर्माताओं ने प्रभास को जन्मदिन की बधाई देते हुए उन्हें भारतीय सिनेमा का असली सुपरहीरो और हर उम्र के दर्शकों का पसंदीदा अभिनेता बताया।

सामने आए इस वीडियो में प्रभास शूटिंग सेट पर दिख रहे हैं, जहां डायरेक्टर नाग अश्विन उन्हें सीन से जुड़े दिशा-निर्देश देते नजर आ रहे हैं। पर्दे के पीछे का यह दृश्य फिल्म के निर्माण से जुड़ी झलक दिखाता है।

'कल्कि 2898 एडी' में प्रभास के एक्शन, स्टाइल और स्वैग को फैंस ने खूब सराहा था। ऐसे में भैरव के रूप में उनकी वापसी से दूसरे पार्ट को लेकर उत्सुकता काफी बढ़ गई है। हालांकि, फिल्म की पटकथा से जुड़े विवरण को पूरी तरह गोपनीय रखा गया है।

नाग अश्विन के निर्देशन में बनी यह फिल्म साल 2024 में सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई थी। इसमें प्रभास के अलावा अमिताभ बच्चन, कमल हासन और दिशा पटानी जैसे दिग्गजों ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं।

पौराणिक मान्यताओं और भविष्य की काल्पनिक दुनिया के अनूठे मेल वाली इस फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिला था। फिल्म ने इस साल दो राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी अपने नाम किए थे। अब दर्शकों को इसके दूसरे भाग का इंतजार है, जिसमें प्रभास दोबारा भैरव के अवतार में धमाल मचाएंगे।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़