Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
अपराध
24 Oct, 2026

दिवाली की सफाई के लिए रखा युवक गायब, डॉक्टर के घर से लाखों के जेवर चोरी का आरोप

जोधपुर में दिवाली की सफाई के लिए रखे गए युवक पर डॉक्टर के घर से सोने-चांदी के आभूषण, मोबाइल और घड़ी चोरी करने का आरोप लगा है, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की है।

जोधपुर, 24 अक्टूबर।

राजस्थान के जोधपुर में दिवाली की सफाई के लिए रखे गए युवक पर डॉक्टर के घर से लाखों रुपये के आभूषण और इलेक्ट्रॉनिक सामान चोरी करने का आरोप लगा है। घटना पावटा सी रोड स्थित रूप नगर की गली नंबर 11 की है। घर से सामान गायब मिलने के बाद डॉक्टर ने महामंदिर थाने में युवक के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, वास्तु सिद्ध में रहने वाले डॉ. हनुमानसिंह चारण ने 10 अक्टूबर को अशोक सिंह नाम के युवक को दिवाली के लिए घर की सफाई करने के काम पर रखा था। करीब एक सप्ताह तक काम करने के बाद युवक अचानक वहां से चला गया।

डॉक्टर ने 18 अक्टूबर को घर में सामान की जांच की तो चांदी के दो थाल, सोने की पांच से छह जोड़ी लूंग, लॉकेट, सैमसंग कंपनी का मोबाइल फोन, एप्पल की घड़ी और चांदी के कई छोटे आभूषण गायब मिले। इसके बाद उन्होंने युवक से संपर्क करने का प्रयास किया।

आरोप है कि 19 अक्टूबर को फोन करने पर अशोक सिंह ने बताया कि वह ब्यावर पहुंच गया है और उसकी पत्नी के बच्चा हुआ है। उसने दो-तीन महीने तक वापस नहीं आने की बात कही। इसके बाद उसका मोबाइल फोन बंद हो गया।

डॉक्टर ने अपनी शिकायत में युवक पर घर से सामान चोरी करने का आरोप लगाया है। महामंदिर थाना पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपित का फोन बंद होने के कारण उससे संपर्क नहीं हो पाया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़