Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
स्थानीय समाचार
24 Oct, 2026

भोपाल में 242 ब्लैक स्पॉट चिह्नित, सड़क की खामियों से हादसों का खतरा

भोपाल यातायात पुलिस के सर्वे में चारों जोन में 242 दुर्घटना संभावित क्षेत्र मिले हैं। अधूरी रोटरी, डिवाइडर की कमी, बंद स्ट्रीट लाइट और मेट्रो निर्माण से जुड़ी समस्याएं सामने आई हैं।

भोपाल, 24 अक्टूबर।
राजधानी में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए यातायात पुलिस ने शहर के चारों जोन में 242 दुर्घटना संभावित क्षेत्रों की पहचान की है। सर्वे में सामने आया कि कई स्थानों पर सड़क निर्माण की तकनीकी खामियां, खराब यातायात प्रबंधन और जरूरी सुरक्षा इंतजामों की कमी हादसों का खतरा बढ़ा रही है। यातायात पुलिस ने इन स्थानों की समस्याओं का विश्लेषण कर लोक निर्माण विभाग, नगर निगम, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) और मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन की जवाबदेही तय की है।कहीं अधूरी रोटरी, कहीं डिवाइडर की कमीसर्वे के अनुसार, नेहरू नगर चौराहे पर बनी रोटरी के कारण वाहन चालकों को दृश्यता संबंधी परेशानी हो रही है। प्लेटिनम प्लाजा-जवाहर चौक मार्ग पर छोटे डिवाइडर कट से वाहनों के टकराने का खतरा बना हुआ है। करोंद चौराहे का निर्माण भी अधूरा बताया गया है।वहीं, 11 मील क्षेत्र में भारी वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित करने के लिए ऊंचाई नियंत्रक अवरोधक लगाने की जरूरत बताई गई है। मछलीघर के सामने सजावटी गमलों के कारण दृश्यता प्रभावित होने की समस्या सामने आई है।बंद स्ट्रीट लाइट और मेट्रो निर्माण भी चुनौतीअशोका गार्डन के कुछ मोड़ों पर उत्तल दर्पण नहीं होने से सामने से आने वाले वाहनों को देखना मुश्किल हो सकता है। शाहपुरा सहित कई क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइट बंद होने से दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ रहा है।मेट्रो निर्माण कार्य के कारण प्रभात चौराहे और हमीदिया-बैरसिया मार्ग पर सड़कें संकरी हो गई हैं। ऐसे में वाहन चालकों को आवाजाही के दौरान अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है।यातायात पुलिस की इस रिपोर्ट में सामने आई खामियों को दूर करने के लिए संबंधित निर्माण एजेंसियों की जिम्मेदारी तय की गई है। सड़क सुरक्षा के लिहाज से इन स्थानों पर जरूरी सुधार करना महत्वपूर्ण होगा।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़