Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
स्थानीय समाचार
24 Oct, 2026

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राज्यपाल मंगुभाई पटेल से की मुलाकात, किसान कल्याण और युवा वर्ष पर चर्चा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्यपाल मंगुभाई पटेल को किसान कल्याण वर्ष 2026, युवा वर्ष 2027, मध्य प्रदेश स्थापना दिवस और जनजातीय गौरव दिवस की तैयारियों की जानकारी दी।

भोपाल, 24 अक्टूबर।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार सुबह राजधानी भोपाल स्थित लोकभवन पहुंचकर राज्यपाल मंगुभाई पटेल से सौजन्य भेंट की। इस दौरान दोनों के बीच विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार की योजनाओं, किसान कल्याण वर्ष, युवा वर्ष और आगामी आयोजनों की तैयारियों की जानकारी राज्यपाल को दी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि राज्य सरकार वर्ष 2026 को किसान कल्याण वर्ष के रूप में मना रही है। इसके तहत किसानों की आमदनी बढ़ाने और उनके समग्र कल्याण के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बलराम कृषि महोत्सव के आयोजन और किसान कल्याण वर्ष के तहत अब तक हुई प्रगति से भी अवगत कराया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2027 को युवा वर्ष के रूप में मनाया जाएगा। इस दौरान प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करने, कौशल विकास और स्टार्टअप को प्रोत्साहित करने पर जोर रहेगा। सरकार का लक्ष्य युवाओं को उद्यमी से उद्योगपति बनाने के लिए ठोस प्रयास करना है।

स्थापना दिवस और जनजातीय गौरव दिवस पर चर्चा

मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को एक नवंबर को होने वाले मध्य प्रदेश स्थापना दिवस समारोह की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किसान हितैषी योजनाओं और कार्यों को जोड़कर स्थापना दिवस मनाने का निर्णय लिया गया है।

इसके अलावा 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती और राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस पर होने वाले कार्यक्रमों तथा जनजातीय समुदाय के विकास के लिए सरकार की नीतियों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में इस अवसर पर व्यापक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में निवेश और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी भी दी। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने जनकल्याण और औद्योगिक विकास के लिए सरकार के प्रयासों की सराहना की और मार्गदर्शन दिया।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़