Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
स्थानीय समाचार
24 Oct, 2026

भोपाल में संपत्ति कर बिलों में गड़बड़ी, सीवेज सुविधा के बिना भी वसूला शुल्क

भोपाल में संपत्ति कर बिलों में गलत श्रेणी दर्ज करने और सीवेज लाइन का काम अधूरा होने के बावजूद शुल्क वसूलने की शिकायतें सामने आई हैं। नगर निगम ने भौतिक सत्यापन कराने की बात कही है।

भोपाल, 24 अक्टूबर।

नगर निगम के संपत्ति कर बिलों में गलत श्रेणी दर्ज करने और सीवेज सुविधा शुरू होने से पहले ही शुल्क वसूलने के मामले सामने आए हैं। कहीं छोटी दुकान को मॉल की श्रेणी में दर्ज कर हजारों रुपये का अतिरिक्त शुल्क जोड़ दिया गया, तो कहीं मकान और दुकान वाले भवन को स्कूल की श्रेणी में दर्ज कर दिया गया। कोलार रोड की एक कॉलोनी के करीब 185 आवासों से भी सीवेज शुल्क लिए जाने की शिकायत सामने आई है, जबकि रहवासियों का दावा है कि वहां सीवेज लाइन का काम अधूरा है।

400 वर्ग फीट की दुकान पर 60 हजार रुपये सीवेज शुल्क

आकृति बिजनेस सेंटर में 400 वर्ग फीट की एक दुकान को नगर निगम के रिकॉर्ड में मॉल की श्रेणी में दर्ज कर दिया गया। इसके चलते बिल में 60 हजार रुपये सीवेज शुल्क जोड़ दिया गया। दुकान का मूल संपत्ति कर 5,020 रुपये था, लेकिन अतिरिक्त शुल्क जुड़ने से कुल बिल 65,848 रुपये पहुंच गया।

इसी तरह बावड़िया कलां की सहयोग विहार कॉलोनी में दुकान और मकान वाले एक भवन को स्कूल की श्रेणी में दर्ज कर दिया गया। संपत्ति कर, सीवेज शुल्क और पुराने बकाये को मिलाकर बिल 2.38 लाख रुपये का बना।

185 आवासों से भी सीवेज शुल्क वसूली

कोलार रोड स्थित फाइन एवेन्यू फेज-1 कॉलोनी के रहवासियों के अनुसार, वहां सीवेज लाइन का करीब 20 प्रतिशत काम ही पूरा हुआ है और पिछले पांच-छह महीने से निर्माण बंद है। इसके बावजूद संपत्ति कर के साथ प्रत्येक आवास से 1,800 रुपये सीवेज शुल्क जोड़ा जा रहा है।

आयुक्त ने दिए भौतिक सत्यापन के निर्देश

नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने कहा कि संबंधित संपत्तियों का भौतिक सत्यापन कराया जाएगा। मौके की वास्तविक स्थिति के आधार पर नियमानुसार निर्णय लिया जाएगा। रहवासियों ने संपत्तियों की सही श्रेणी दर्ज करने और गलत शुल्क हटाकर संशोधित बिल जारी करने की मांग की है।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़