Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
अपराध
24 Oct, 2026

नोएडा में वाहन चोर सक्रिय, कांस्टेबल की बाइक समेत दो वाहन चोरी

नोएडा के थाना फेस-1 क्षेत्र में डीएनडी पुल के पास यातायात पुलिसकर्मी की मोटरसाइकिल और सेक्टर-10 की कंपनी के बाहर खड़ी स्कूटी चोरी होने के मामले दर्ज किए गए हैं।

नोएडा, 24 अक्टूबर।

उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले में वाहन चोरी की दो घटनाएं सामने आई हैं। पहली घटना में यातायात पुलिस में तैनात कांस्टेबल पवन कुमार की मोटरसाइकिल चोरी हो गई। वह डीएनडी टोल पर यातायात व्यवस्था संभालने की ड्यूटी कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने अपनी बाइक डीएनडी पुल के लूप के पास खड़ी की थी। कुछ समय बाद लौटने पर मोटरसाइकिल वहां नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने थाना फेस-1 में अज्ञात आरोपितों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरी की घटना की जांच शुरू कर दी है।

दूसरी घटना में चंदन महतो की स्कूटी चोरी होने की शिकायत दर्ज की गई है। उन्होंने अपनी स्कूटी सेक्टर-10 स्थित एक कंपनी के बाहर खड़ी की थी, जहां से अज्ञात बदमाश उसे लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की। दोनों मामलों में थाना फेस-1 पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस चोरी हुए वाहनों का पता लगाने और घटनाओं में शामिल लोगों की पहचान करने में जुटी है।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़