Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
स्थानीय समाचार
24 Oct, 2026

एनआईटीटीटीआर भोपाल और पतंजलि संस्थानों में समझौता, भारतीय ज्ञान परंपरा को मिलेगा तकनीकी शिक्षा से जुड़ाव

एनआईटीटीटीआर भोपाल और पतंजलि के तीन संस्थानों के बीच हुए समझौते का उद्देश्य भारतीय ज्ञान परंपरा को आधुनिक शिक्षा, आयुर्वेद, वैज्ञानिक अनुसंधान, शिक्षक प्रशिक्षण और कौशल विकास से जोड़ना है।

भोपाल, 24 अक्टूबर।

भारतीय ज्ञान परंपरा को आधुनिक तकनीकी शिक्षा, वैज्ञानिक अनुसंधान और शिक्षक प्रशिक्षण से जोड़ने के लिए राष्ट्रीय तकनीकी शिक्षक प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान (एनआईटीटीटीआर), भोपाल और हरिद्वार स्थित पतंजलि के तीन संस्थानों के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) हुआ है। इसमें पतंजलि भारतीय आयुर्विज्ञान एवं अनुसंधान संस्थान, पतंजलि रिसर्च फाउंडेशन और पतंजलि विश्वविद्यालय शामिल हैं।

इस समझौते का उद्देश्य संयुक्त शैक्षणिक गतिविधियों, अनुसंधान, प्रशिक्षण कार्यक्रमों और अध्ययन सामग्री के विकास को बढ़ावा देना है। इसके माध्यम से शिक्षा, आयुर्वेद, कौशल विकास और तकनीकी प्रशिक्षण के क्षेत्रों में सहयोग की संभावनाएं विकसित की जाएंगी।

संयुक्त अनुसंधान और प्रशिक्षण पर जोर

इस अवसर पर आचार्य बालकृष्ण ने तकनीकी शिक्षा, शिक्षक प्रशिक्षण और अनुसंधान के क्षेत्र में एनआईटीटीटीआर के कार्यों में रुचि दिखाई। उन्होंने संयुक्त अनुसंधान और तकनीकी प्रशिक्षण उपकरणों के निर्माण में सहयोग की संभावनाओं को महत्वपूर्ण बताया।

एनआईटीटीटीआर के निदेशक प्रो. चंद्र चारू त्रिपाठी ने कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा को आधुनिक शिक्षा, वैज्ञानिक अनुसंधान और वर्तमान सामाजिक आवश्यकताओं से जोड़ना जरूरी है। उन्होंने इस समझौते को विरासत से नवाचार की दिशा में सार्थक पहल बताया।

प्रामाणिक अध्ययन सामग्री होगी विकसित

भारतीय ज्ञान परंपरा विभाग के अध्यक्ष डॉ. पीके पुरोहित ने कहा कि इस सहयोग के तहत भारतीय ज्ञान परंपरा से संबंधित प्रामाणिक अध्ययन सामग्री और शिक्षण संसाधन विकसित किए जाएंगे।

कार्यक्रम में डॉ. वेदप्रिया आर्य, डॉ. रामेंद्र सिंह, डॉ. नयन मिश्रा सहित पतंजलि के विभिन्न संस्थानों के विशेषज्ञ और अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़