Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
अपराध
26 Oct, 2026

औरैया में चोरी की डंपर ट्रॉली बरामद, आगरा का आरोपित गिरफ्तार

औरैया में सदर कोतवाली पुलिस ने भाऊपुर हाईवे ओवरब्रिज के पास चोरी की 12 पहिया डंपर ट्रॉली बरामद कर आगरा निवासी आरोपित को गिरफ्तार किया और वारदात में इस्तेमाल छह पहिया वाहन भी जब्त किया।

औरैया, 26 अक्टूबर।

उत्तर प्रदेश के औरैया में सदर कोतवाली पुलिस ने चोरी की गई डंपर ट्रॉली बरामद कर आगरा निवासी एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से नीले रंग की 12 पहिया डंपर ट्रॉली और वारदात में इस्तेमाल किया गया छह पहिया वाहन भी जब्त किया है।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती के अनुसार, डंपर ट्रॉली चोरी होने के मामले में कोतवाली औरैया में अपराध क्रमांक 713/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) में प्रकरण दर्ज किया गया था। चोरी हुए वाहन की तलाश के लिए पुलिस टीम लगातार प्रयास कर रही थी।

इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने 25 अक्टूबर को भाऊपुर हाईवे रोड ओवरब्रिज के पास घेराबंदी कर तेज सिंह (45) को गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के दौरान चोरी की डंपर ट्रॉली के साथ वारदात में इस्तेमाल होने वाला छह पहिया वाहन भी बरामद किया गया।

गिरफ्तार आरोपित तेज सिंह, जगत सिंह का पुत्र है। वह मूल रूप से आगरा पुलिस कमिश्नरेट के मंसुख का पुरवा थाना क्षेत्र के ग्राम पलोखरा का निवासी है। वर्तमान में वह आगरा के पिनाहट कस्बे में किराये के मकान में रह रहा था।

पुलिस ने गिरफ्तारी और बरामदगी के बाद मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 317(2) भी जोड़ दी है। प्रकरण में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़