अन्य राज्य
28 Feb, 2026

छात्रों को प्रतिदिन यज्ञ करने की सलाह, कुलपति ने बताया महत्व

हरिद्वार में गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय की कुलपति ने छात्रों को दैनिक यज्ञ और भारतीय संस्कृति से जुड़ने का संदेश दिया। उन्होंने गुरुकुल शिक्षा प्रणाली और इसके ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डाला।

28 फ़रवरी, हरिद्वार। 

गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. प्रतिभा एम लूथरा ने कहा कि प्रत्येक छात्र को प्रतिदिन यज्ञ करना चाहिए, क्योंकि यज्ञ से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और यह भारतीय संस्कृति एवं ज्ञान परंपरा को मजबूत करता है। वे समविश्वविद्यालय की यज्ञशाला में शैक्षणिक भ्रमण पर आए चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के मनोविज्ञान विभाग के छात्रों के दल को संबोधित कर रही थीं।

कुलपति ने गुरुकुल कांगड़ी की स्थापना के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इसके संस्थापक स्वामी श्रद्धानंद महाराज ने 1902 में अंग्रेजी शिक्षा प्रणाली के प्रभाव से भारतीय युवा पीढ़ी और संस्कृति की रक्षा के लिए गुरुकुल शिक्षा प्रणाली को बढ़ावा दिया था। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को प्राचीन वैदिक शिक्षा पद्धति से जुड़कर राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि भारत एक पुण्य भूमि है और नियमित यज्ञ करने से व्यक्ति के अंदर संस्कार विकसित होते हैं, जो व्यक्ति को वैश्विक स्तर पर भी अपनी संस्कृति से जुड़े रहने में मदद करते हैं। इस अवसर पर कुलसचिव प्रो. सत्यदेव निगमालंकार ने गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के गौरवशाली इतिहास और स्वतंत्रता आंदोलन में इसकी भूमिका पर प्रकाश डाला।

मनोविज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. अरुण कुमार ने कहा कि विश्वविद्यालय में स्थापित प्रयोगशालाएं छात्रों के शैक्षणिक विकास में सहायक हैं। भ्रमण दल की अध्यक्ष प्रो. अल्पना अग्रवाल ने गुरुकुलीय शिक्षा पद्धति को करीब से समझने के अवसर को महत्वपूर्ण बताया।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

आईपीएल 2026 में आरसीबी की दमदार जीत से सीएसके पर 43 रन की बड़ी बढ़त

धमाकेदार बल्लेबाजी और सटीक गेंदबाजी के दम पर आरसीबी ने विशाल स्कोर खड़ा कर मुकाबले में पूरी तरह दबदबा बनाया और सीएसके को पीछे छोड़ दिया।

ग्वालियर चिड़ियाघर में सफेद बाघिन ने तीन शावकों को जन्म दिया

गांधी प्राणी उद्यान में जन्मे तीन शावकों में एक सफेद और दो रॉयल बंगाल टाइगर शामिल हैं सभी शावक स्वस्थ हैं और विशेष निगरानी में रखे गए हैं।

अमेरिका और चीन के प्रभाव से दूर स्वतंत्र वैश्विक गठबंधन बनाने की अपील

फ्रांस के राष्ट्रपति ने देशों से किसी एक महाशक्ति पर निर्भर न रहने और लोकतंत्र तथा अंतरराष्ट्रीय कानून पर आधारित नई वैश्विक व्यवस्था बनाने का आह्वान किया।

मालदीव में जनमत संग्रह और मेयर चुनाव में सत्ताधारी दल को झटका

संवैधानिक बदलावों को जनता ने नकारा और मेयर चुनावों में विपक्ष के बेहतर प्रदर्शन से सरकार की राजनीतिक स्थिति कमजोर होती नजर आई।

रूस के ड्रोन हमलों से यूक्रेन में पांच लोगों की मौत कई घायल

रातभर चले हमलों में रिहायशी इलाकों और बाजारों को निशाना बनाया गया जिससे कई शहरों में नुकसान हुआ और सुरक्षा स्थिति और अधिक गंभीर हो गई।

राष्ट्रपति मुर्मू ने ईस्टर पर दी शुभकामनाएं, बताया करुणा और एकता का संदेश

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ईस्टर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी और समाज में करुणा, क्षमा और भाईचारे का संदेश साझा किया।

राष्ट्र प्रथम का मंत्र अपनाएं, युवाओं से नशा मुक्त समाज बनाने का आह्वान

उपराष्ट्रपति ने छात्रों को राष्ट्र प्रथम की भावना अपनाने और नशामुक्त, सशक्त समाज निर्माण के लिए तकनीक व मूल्यों के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।

पीएनजी कनेक्शन की संख्या में 3.42 लाख का इजाफा

पेट्रोलियम मंत्रालय ने पीएनजी कनेक्शन की संख्या बढ़ाने और एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कई कदम उठाए हैं, साथ ही वैकल्पिक ईंधनों के उपयोग को बढ़ावा दिया है।

ईरान ने अमेरिकी ए-10 विमान को मार गिराने का दावा दिया, क्षेत्र में तनाव बढ़ा

ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य के पास अमेरिकी ए-10 विमान मार गिराने का दावा किया और क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और सफाई को दी प्राथमिकता

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने समीक्षा बैठक में यात्रियों की सुविधा, स्टेशन की सफाई, सुरक्षा और समयपालन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया।