रांची, 19 अप्रैल।
राज्यपाल द्वारा “पुनर्नवा” पुस्तक का लोकार्पण, लेखक चंद्रेश्वर को दी शुभकामनाएं
रांची स्थित राजकीय लोक भवन में रविवार को एक साहित्यिक कार्यक्रम के दौरान झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने लेखक चंद्रेश्वर द्वारा लिखित पुस्तक “पुनर्नवा” का विधिवत विमोचन किया।
कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल ने इस रचना के लिए लेखक को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उन्होंने कहा कि यह पुस्तक पाठकों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी तथा समाज में सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
इस अवसर पर राज्यपाल ने यह भी आशा व्यक्त की कि यह कृति लोगों के विचारों को नई दिशा देगी और साहित्यिक जगत में अपनी अलग पहचान बनाएगी।
कार्यक्रम में कई विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति रही, जिनमें झारखंड विधानसभा के सदस्य सी.पी. सिंह, पूर्व लोकसभा सांसद रविन्द्र राय तथा पूर्व राज्यसभा सांसद अजय मारू सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल थे।










.jpg)