मध्य प्रदेश
18 Apr, 2026

जानापाव में साकार होगा भव्य आध्यात्मिक लोक, परशुराम-श्रीकृष्ण धाम का निर्माण

जानापाव में विकसित हो रहे परशुराम-श्रीकृष्ण लोक के जरिए आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और पर्यटन गतिविधियों को नया आयाम मिलेगा।

भोपाल, 18 अप्रैल।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भगवान परशुराम की जन्मभूमि जानापाव में भव्य एवं दिव्य श्रीपरशुराम-श्रीकृष्ण लोक का निर्माण किया जा रहा है। लगभग 17.41 करोड़ रुपये की लागत से विकसित होने वाला यह स्थल भगवान परशुराम और भगवान श्रीकृष्ण के जीवन, विचार और संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से एक प्रमुख आध्यात्मिक पर्यटन एवं सांस्कृतिक केंद्र के रूप में तैयार किया जाएगा।

मुख्यमंत्री 19 अप्रैल को महू स्थित जानापाव में आयोजित ‘परशुराम प्रकटोत्सव’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस अवसर पर वे भगवान परशुराम मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश की समृद्धि और सुख-समृद्धि की कामना करेंगे। साथ ही, वे महाभारतकालीन अस्त्र-शस्त्रों और चक्रव्यूह की कला पर आधारित एक विशेष प्रदर्शनी का शुभारंभ करेंगे और स्थानीय धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

संस्कृति विभाग एवं श्रीकृष्ण पाथेय न्यास के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस आयोजन में भक्ति और कला का अद्भुत समागम देखने को मिलेगा। समारोह में प्रसिद्ध गायक सवई भट्ट अपने दल के साथ भक्ति संगीत की प्रस्तुति देंगे। वहीं पंडित विजय शंकर मेहता की रचना और वीरेंद्र कुमार के निर्देशन में ‘परशुराम नाट्य लीला’ का मंचन किया जाएगा, जिसमें भगवान परशुराम के जीवन की झलक प्रस्तुत होगी। कार्यक्रम में आमजन के लिए प्रवेश निशुल्क रहेगा।

इस लोक में भगवान परशुराम और श्रीकृष्ण की कांस्य प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी। परिसर में पत्थर और धातु से निर्मित लगभग 30 फीट ऊंचा भव्य प्रवेश द्वार बनाया जाएगा। कथा और धार्मिक आयोजनों के लिए विशेष मंच का निर्माण होगा। इसके अलावा चार गजीबो, व्यू पॉइंट, लैंडस्केपिंग, पाथ-वे सहित कई विकास कार्य किए जाएंगे।

यहां एक विशाल संग्रहालय भी तैयार किया जाएगा, जिसमें भगवान श्रीकृष्ण के जीवन दर्शन और पौराणिक महत्व को दर्शाया जाएगा। लोक में शस्त्र, उत्पत्ति, स्वरूप, संतुलन और ध्यान जैसी पांच दीर्घाएं बनाई जाएंगी, जिनमें भगवान परशुराम और श्रीकृष्ण की विभिन्न कलाओं और आयामों को प्रदर्शित किया जाएगा।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

23° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़