कृषि व ग्रामीण अर्थव्यवस्था
11 Mar, 2026

जबलपुर में तीन दिवसीय कृषि मेला और श्री अन्न फूड फेस्टिवल की शुरुआत आज से

जबलपुर में आयोजित तीन दिवसीय कृषि मेला किसानों को आधुनिक तकनीक, जैविक खेती और मिलेट्स के पोषण महत्व से जोड़ने का अवसर देगा, साथ ही आम नागरिकों के लिए भी कई आकर्षक गतिविधियां होंगी।

जबलपुर, 11 मार्च

मध्य प्रदेश में मनाए जा रहे कृषि वर्ष के तहत बुधवार से जबलपुर में तीन दिवसीय ‘कृषि मेला एवं श्री अन्न फूड फेस्टिवल’ का आयोजन शुरू हो रहा है। इस आयोजन का उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से अवगत कराना और मोटे अनाज के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

मोटे अनाज (मिलेट्स) को बढ़ावा देने, प्राकृतिक और जैविक खेती को प्रोत्साहित करने तथा किसानों को नई कृषि तकनीकों से जोड़ने के उद्देश्य से पुलिस लाइन स्थित हॉकी ग्राउंड में इस कृषि मेले और श्री अन्न फूड फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में किसानों और आम नागरिकों के लिए कई महत्वपूर्ण गतिविधियों की व्यवस्था की गई है। इनमें मोटे अनाज के पोषण मूल्य को प्रदर्शित करने वाली विशेष प्रदर्शनी, आधुनिक कृषि यंत्रों की प्रदर्शनी तथा किसानों के लिए संगोष्ठी शामिल है।

कृषि उप संचालक डॉ. एस.के. निगम ने बताया कि कृषि मेला और श्री अन्न फूड फेस्टिवल में बिक्री के लिए श्री अन्न से बने उत्पादों के साथ शुद्ध जैविक उत्पाद भी उपलब्ध रहेंगे। इसके अलावा मेले के दौरान प्रतिदिन शाम 7 बजे से रात 10 बजे तक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम और ऑर्केस्ट्रा का आयोजन भी किया जाएगा।

उन्होंने किसानों और आम नागरिकों से 13 मार्च तक आयोजित होने वाले इस कृषि मेला एवं श्री अन्न फूड फेस्टिवल में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कृषि संबंधी नई जानकारी प्राप्त करने तथा श्री अन्न से तैयार व्यंजनों का स्वाद लेने का आग्रह किया है।

|
आज का राशिफल

जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बन रहा है। कल का परिश्रम आज लाभ देगा। कामकाज में आ रही बाधा दूर होगी। बाहरी और अंदरूनी सहयोग मिलता चला जाएगा। पर प्रपंच में ना पड़कर अपने काम पर ध्यान दीजिए। आत्मीय श्रेष्ठता बनेगी। शुभांक-2-5-6

आज का मौसम

भोपाल

24° / 27°

Light rain

ट्रेंडिंग न्यूज़