उत्तर प्रदेश
30 Mar, 2026

वाराणसी में काशी चैती उत्सव का आरएसएस क्षेत्र कार्यवाह ने किया शुभारंभ

वाराणसी के अस्सी घाट पर आयोजित काशी चैती उत्सव का आरएसएस क्षेत्र कार्यवाह वीरेंद्र जायसवाल ने शुभारंभ किया और लोकगीतों ने समां बांध दिया।

वाराणसी, 30 मार्च 2026।

वाराणसी के अस्सी घाट पर लोकायन कला प्रशिक्षण ट्रस्ट और संस्कार भारती की वाराणसी इकाई द्वारा आयोजित काशी चैती उत्सव का शुभारंभ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के क्षेत्र कार्यवाह वीरेंद्र जायसवाल ने बीती रात किया।

इस अवसर पर लोकगीत और पारंपरिक संगीत की प्रस्तुति ने उत्सव को भव्य रूप दिया। हारमोनियम पर अरुण अस्थाना, शहनाई पर सुनील प्रसन्ना, नाल पर सुभाष और तबला पर शशिकांत ने ताल-मेल के साथ अपनी कला का प्रदर्शन कर श्रोताओं का मन मोह लिया।

उत्सव में दुर्गेश उपाध्याय के सोहर और यात्रा गीत, नागेंद्र शर्मा के दादरा तथा नीरज पाण्डेय के ठुमरी ने उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में दर्शक कलाकारों की प्रस्तुतियों का आनंद लेते नजर आए और सांस्कृतिक माहौल में डूबे रहे।

कार्यक्रम के अंत में सरोज वर्मा ने उपस्थित लोगों का स्वागत और धन्यवाद ज्ञापन किया। इस तरह वाराणसी में चैती उत्सव का आयोजन पूरी भव्यता और उत्साह के साथ संपन्न हुआ।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

30° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़