नई दिल्ली, 06 अप्रैल।
द्वारका में फरवरी में हुए सड़क हादसे में अपनी पुत्र साहिल धनेश्रा की मौत के बाद, उसकी मां ने दिल्ली उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल कर मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) या उच्च न्यायालय की निगरानी में कराने की मांग की है। जस्टिस सौरभ बनर्जी की बेंच इस याचिका पर 6 अप्रैल को सुनवाई करेगी।
याचिका में साहिल की मां ने आरोप लगाया है कि दिल्ली पुलिस मामले की जांच में लापरवाही कर रही है और जांच आरोपित और उसके सहयोगियों के दबाव में प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा पेश किए गए सबूतों की अब तक कोई जांच नहीं हुई है। याचिका में जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के आदेशों पर भी सवाल उठाए गए हैं। 4 फरवरी को जब नाबालिग आरोपी को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड में पेश किया गया, तब उसने किसी भी अपराध के प्रति कोई पछतावा नहीं दिखाया। 10 फरवरी को उसे जमानत देते समय याचिकाकर्ता को नोटिस नहीं दिया गया। साहिल की मां का आरोप है कि आरोपी के पिता और सहयोगी जांच को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं।
दरअसल, 3 फरवरी को साहिल की मौत एक सड़क हादसे में हुई थी। वह बाइक पर था, तभी एक तेज रफ्तार एसयूवी ने उसे टक्कर मारी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में एक अन्य कैब चालक को भी गंभीर चोटें आई थीं।


.jpg)


.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)



