मध्य प्रदेश
28 Mar, 2026

बैंक फ्रॉड मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, अधिकारी और कंपनी की संपत्तियां कुर्क

भोपाल में ईडी ने बैंक धोखाधड़ी और आय से अधिक संपत्ति मामले में एक्सेल व्हीकल्स प्राइवेट लिमिटेड की 12.62 करोड़ रुपए की संपत्ति और एसईसीएल के सहायक प्रबंधक प्रभाकर शुक्ला की 83.24 लाख रुपए की चल-अचल संपत्तियां जब्त कीं।

भोपाल , 28 मार्च 
भोपाल ईडी ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया से 42 करोड़ रुपए के फ्रॉड के मामले में एक्सेल व्हीकल्स प्राइवेट लिमिटेड की 12.62 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी अटैच कर ली है। इस कंपनी ने कोटक महिंद्रा बैंक में गिरवी रखी संपत्ति को दोबारा सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में गिरवी रखकर लोन ले लिया था।
ईडी ने एक अन्य मामले में (एसईसीएल) के कोरबा में पदस्थ सहायक प्रबंधक (सर्वे) प्रभाकर शुक्ला की भी 83.24 लाख रुपए की चल-अचल संपत्तियों को कुर्क किया है। ईडी भोपाल ने यह कार्रवाई सीबीआई जबलपुर की दर्ज की गई एफआईआर के आधार पर की है।
ईडी की भोपाल यूनिट ने एक्सेल व्हीकल्स प्राइवेट लिमिटेड और उसके संचालकों मंजु गर्ग व ऋषभ गर्ग की 12.62 करोड़ रुपए की जिस प्रॉपर्टी को अटैच किया है उनमें भोपाल जिले की कोलार तहसील स्थित खेती की जमीन और एक कमर्शियल प्लॉट शामिल हैं।
प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) में की गई कार्रवाई ईडी ने सीबीआई भोपाल की एसीबी यूनिट द्वारा दर्ज एफआईआर के आधार पर जांच के बाद की है।
ईडी की पड़ताल में सामने आया कि एक्सेल व्हीकल्स और उसके निदेशकों ने बैंक ऑफ इंडिया के साथ लगभग 42 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी की थी। धोखाधड़ी की गंभीरता को देखते हुए सीबीआई ने दिसंबर 2022 में इंदौर की स्पेशल कोर्ट में चार्जशीट भी दाखिल की थी।
पहले से गिरवी प्रॉपर्टी दोबारा बैंक में बंधक रखी
ईडी के अनुसार इस फर्म के संचालकों ने बैंक से जालसाजी के कई तरीके अपनाए। एक्सेल व्हीकल्स ने टाटा मोटर्स की डीलरशिप के नाम पर बैंक ऑफ इंडिया से 42 करोड़ रुपए की क्रेडिट सुविधा ली। इसके लिए उन्होंने एक ऐसी संपत्ति को बैंक ऑफ इंडिया के पास गिरवी रख दिया, जिसे वे पहले ही कोटक महिंद्रा बैंक के पास गिरवी रख चुके थे।
इस तथ्य को बैंक से पूरी तरह छिपाया गया। इसके बाद इस फर्म के संचालकों ने कैश क्रेडिट अकाउंट से बड़ी रकम अपनी ही दूसरी सहयोगी कंपनियों के खातों में ट्रांसफर कर दी, जिसका कोई व्यावसायिक औचित्य नहीं था।
बैंक ऑफ इंडिया ने यह लोन इसी शर्त पर जारी किया था कि इसका उपयोग सिर्फ व्यावसायिक कामकाज में होगा। इससे पहले 6 नवंबर 2024 को ईडी के छापों में एक्सेल व्हीकल्स के निदेशकों के पास से लगभग 1 करोड़ 10 लाख कैश और भारी मात्रा में आभूषण मिले थे, जिन्हें जब्त कर लिया था।
असिस्टेंट मैनेजर की 84 लाख की प्रॉपर्टी कुर्क
उधर, एक अन्य मामले में ईडी की भोपाल यूनिट ने साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) के कोरबा में पदस्थ सहायक प्रबंधक (सर्वे) प्रभाकर शुक्ला की भी लगभग 83.24 लाख रुपए की चल और अचल संपत्तियों को कुर्क कर लिया है।
ईडी भोपाल ने यह कार्रवाई सीबीआई जबलपुर की दर्ज की गई एफआईआर के आधार पर की है। जिसमें प्रभाकर शुक्ला पर आय से कई गुना अधिक संपत्ति बनाने के आरोप लगे थे। ईडी ने इस मामले में 2008 से 2022 तक के रिकॉर्ड खंगाले, जिसमें कई अनियमितताएं सामने आईं।
जांच में पाया गया कि प्रभाकर शुक्ला ने सरकारी कोल कंपनियों में अपनी पदस्थापना के दौरान अपनी वैध आय से 83.24 लाख रुपये अधिक की प्रॉपर्टी बनाई। इस काली कमाई को उन्होंने अपनी पत्नी और बेटियों के नाम पर खोले गए बैंक खातों के जरिए ट्रांसफर किया।
इस रकम से शुक्ला ने अपने और परिवार के नाम पर न केवल लाखों की एफडी कराई बल्कि महंगी इंश्योरेंस पॉलिसियां भी खरीदीं। इसके अलावा उन्होंने इस रकम का एक बड़ा हिस्सा जमीन और फ्लैट खरीदने में भी निवेश किया। ईडी की पूछताछ में जब प्रभाकर शुक्ला इस रकम का स्रोत बताने में विफल रहे तो इस प्रॉपर्टी को अटैच कर लिया गया।
|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

आईपीएल 2026 में आरसीबी की दमदार जीत से सीएसके पर 43 रन की बड़ी बढ़त

धमाकेदार बल्लेबाजी और सटीक गेंदबाजी के दम पर आरसीबी ने विशाल स्कोर खड़ा कर मुकाबले में पूरी तरह दबदबा बनाया और सीएसके को पीछे छोड़ दिया।

ग्वालियर चिड़ियाघर में सफेद बाघिन ने तीन शावकों को जन्म दिया

गांधी प्राणी उद्यान में जन्मे तीन शावकों में एक सफेद और दो रॉयल बंगाल टाइगर शामिल हैं सभी शावक स्वस्थ हैं और विशेष निगरानी में रखे गए हैं।

अमेरिका और चीन के प्रभाव से दूर स्वतंत्र वैश्विक गठबंधन बनाने की अपील

फ्रांस के राष्ट्रपति ने देशों से किसी एक महाशक्ति पर निर्भर न रहने और लोकतंत्र तथा अंतरराष्ट्रीय कानून पर आधारित नई वैश्विक व्यवस्था बनाने का आह्वान किया।

मालदीव में जनमत संग्रह और मेयर चुनाव में सत्ताधारी दल को झटका

संवैधानिक बदलावों को जनता ने नकारा और मेयर चुनावों में विपक्ष के बेहतर प्रदर्शन से सरकार की राजनीतिक स्थिति कमजोर होती नजर आई।

रूस के ड्रोन हमलों से यूक्रेन में पांच लोगों की मौत कई घायल

रातभर चले हमलों में रिहायशी इलाकों और बाजारों को निशाना बनाया गया जिससे कई शहरों में नुकसान हुआ और सुरक्षा स्थिति और अधिक गंभीर हो गई।

राष्ट्रपति मुर्मू ने ईस्टर पर दी शुभकामनाएं, बताया करुणा और एकता का संदेश

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ईस्टर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी और समाज में करुणा, क्षमा और भाईचारे का संदेश साझा किया।

राष्ट्र प्रथम का मंत्र अपनाएं, युवाओं से नशा मुक्त समाज बनाने का आह्वान

उपराष्ट्रपति ने छात्रों को राष्ट्र प्रथम की भावना अपनाने और नशामुक्त, सशक्त समाज निर्माण के लिए तकनीक व मूल्यों के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।

पीएनजी कनेक्शन की संख्या में 3.42 लाख का इजाफा

पेट्रोलियम मंत्रालय ने पीएनजी कनेक्शन की संख्या बढ़ाने और एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कई कदम उठाए हैं, साथ ही वैकल्पिक ईंधनों के उपयोग को बढ़ावा दिया है।

ईरान ने अमेरिकी ए-10 विमान को मार गिराने का दावा दिया, क्षेत्र में तनाव बढ़ा

ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य के पास अमेरिकी ए-10 विमान मार गिराने का दावा किया और क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और सफाई को दी प्राथमिकता

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने समीक्षा बैठक में यात्रियों की सुविधा, स्टेशन की सफाई, सुरक्षा और समयपालन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया।