Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
मध्य प्रदेश
31 Oct, 2026

बैतूल में तेंदूपत्ता संग्राहकों को 30 करोड़ से अधिक का बोनस बांटेंगे सीएम मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बैतूल से प्रदेश के 3.69 लाख तेंदूपत्ता संग्राहकों को 30 करोड़ रुपये से अधिक की बोनस राशि और विकास कार्यों की सौगात देंगे।

बैतूल, 31 अक्टूबर।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को बैतूल दौरे के दौरान 3.69 लाख तेंदूपत्ता संग्राहकों के खातों में 30 करोड़ रुपये से अधिक की बोनस राशि ट्रांसफर करेंगे। इस वित्तीय लाभ से दक्षिण बैतूल, पश्चिम बैतूल, उत्तर बैतूल, पांढुर्णा (दक्षिण छिंदवाड़ा), पूर्व छिंदवाड़ा, पश्चिम छिंदवाड़ा और नर्मदापुरम वन मंडलों के संग्राहक सीधे तौर पर लाभान्वित होंगे। इसके अतिरिक्त ग्राम वन समितियों को 13 करोड़ रुपये से ज्यादा के काष्ठ लाभांश का भी भुगतान किया जाएगा।

बोनस वितरण का मुख्य राज्यस्तरीय कार्यक्रम बैतूल के पुलिस ग्राउंड में आयोजित हो रहा है। इस भव्य मंच से मुख्यमंत्री जिले के निवासियों को 443 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाले विकास कार्यों की सौगात देंगे। समारोह में कई नई परियोजनाओं का लोकार्पण और भूमिपूजन संपन्न होगा।

कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न सरकारी विभागों की ओर से जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों पर केंद्रित एक विशेष प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

कहीं रुका हुआ पैसा वसूलने में मदद मिल जाएगी। व्यर्थ प्रपंच में समय नहीं गंवाकर अपने काम पर ध्यान दीजिए। अच्छे कार्य के लिए रास्ते बना लेंगे। अपने हित के काम सुबह-सवेरे निपटा लें। पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। व्यापार व व्यवसाय में स्थिति उत्तम रहेगी। शुभांक-3-6-8

आज का मौसम

भोपाल

19° / 29°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़