Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
मध्य प्रदेश
31 Oct, 2026

मंदसौर में नकली दूध फैक्ट्री पर बुलडोजर, छह लाख का अवैध निर्माण ध्वस्त

मंदसौर के डूंगरखेड़ी गांव में नकली दूध बनाने वाली फैक्ट्री के शासकीय जमीन पर बने अवैध निर्माण को प्रशासन ने बुलडोजर से ध्वस्त कर जमीन अपने कब्जे में ले ली।

मंदसौर, 31 अक्टूबर।

मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के शामगढ़ क्षेत्र स्थित डूंगरखेड़ी गांव में नकली दूध बनाने वाली फैक्ट्री के अवैध निर्माण पर शनिवार को प्रशासन ने बुलडोजर चलाया। शासकीय जमीन पर बने करीब 30×20 फीट के निर्माण को हटाकर भूमि पर कब्जा वापस लिया गया। इसकी बाजार कीमत लगभग छह लाख रुपये बताई गई है।

पुलिस ने 28 अक्टूबर की रात फैक्ट्री में छापा मारकर नकली दूध बनाने का प्लांट पकड़ा था। कार्रवाई से पहले संचालक कृष्णपाल सिंह और शिवपाल सिंह फरार हो गए थे। पुलिस ने अगले दिन दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया था। फैक्ट्री उनके घर और सरकारी जमीन पर संचालित हो रही थी।

छापे के दौरान पुलिस ने पारस कंपनी के मिल्क पाउडर के छह कट्टे, 40 लीटर रसायन, 40 लीटर तैयार दूध, पाम तेल के पांच डिब्बे और 2000 लीटर क्षमता का दूध टैंक जब्त किया था। मौके से तौल कांटा, फ्रिज और मोटर भी मिली थी।

खाद्य सुरक्षा विभाग ने करीब 40 दिन पहले नमूने लिए थे। जांच रिपोर्ट में देरी के दौरान आरोपियों ने फैक्ट्री दोबारा शुरू कर दी थी।

शनिवार को एसडीएम राहुल चौहान के निर्देश पर राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम ने अवैध निर्माण हटाने की कार्रवाई की। करीब एक घंटे में पूरा निर्माण ध्वस्त कर दिया गया। मौके पर प्रशासन और पुलिस के अधिकारी तथा कर्मचारी मौजूद रहे।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

कहीं रुका हुआ पैसा वसूलने में मदद मिल जाएगी। व्यर्थ प्रपंच में समय नहीं गंवाकर अपने काम पर ध्यान दीजिए। अच्छे कार्य के लिए रास्ते बना लेंगे। अपने हित के काम सुबह-सवेरे निपटा लें। पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। व्यापार व व्यवसाय में स्थिति उत्तम रहेगी। शुभांक-3-6-8

आज का मौसम

भोपाल

19° / 29°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़