Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
मध्य प्रदेश
31 Oct, 2026

विकसित भारत की जिम्मेदारी युवाओं के कंधों पर: तोमर

मंदसौर में 32वें राष्ट्रीय भारतीय युवा संसद अधिवेशन का शुभारंभ करते हुए विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने युवाओं से राष्ट्र निर्माण और विकसित भारत के लिए अभी से तैयार होने का आह्वान किया।

मंदसौर, 31 अक्टूबर।

देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने के लिए किसी खास उम्र का इंतजार नहीं करना चाहिए। राष्ट्र निर्माण की तैयारी युवाओं को जीवन की शुरुआत से ही करनी होगी। यह बात विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने शनिवार को मंदसौर में आयोजित 32वें राष्ट्रीय भारतीय युवा संसद अधिवेशन के शुभारंभ पर कही।

मीडिया फाउंडेशन की ओर से कुशाभाऊ ठाकरे ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में तोमर के साथ सांसद सुधीर गुप्ता, नगर पालिका अध्यक्ष रमादेवी बंशीलाल गुर्जर, विधायक हरदीप सिंह डंग और चंदर सिंह सिसोदिया, पूर्व विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया तथा विभिन्न राज्यों से आए युवा विद्यार्थी शामिल हुए।

तोमर ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि विचार को साकार करने के लिए सार्थक प्रयास किए गए हैं। देश के अलग-अलग राज्यों में आयोजित होने वाली यह श्रृंखला अब मध्यप्रदेश पहुंची है। उन्होंने बाहर से आए प्रतिभागियों का स्वागत किया।

उन्होंने कहा कि देश के सामने कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में काम करने की जरूरत है। इनमें व्यक्ति निर्माण सबसे चुनौतीपूर्ण कार्य है, जो लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए जरूरी है। इस दिशा में जुटे व्यक्तियों और संस्थाओं के प्रयास प्रशंसनीय हैं।

तोमर ने ‘तरुण’ शब्द की महत्ता बताते हुए भगत सिंह, खुदीराम बोस, चंद्रशेखर आजाद और महारानी लक्ष्मीबाई के योगदान का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के निर्माण की जिम्मेदारी युवा पीढ़ी पर है और इसके लिए उसे अभी से तैयार होना होगा। भारत ज्ञान-विज्ञान में प्राचीन काल से अग्रणी रहा है। कोरोना काल में देश ने कम समय में वैक्सीन तैयार कर 100 देशों को उपलब्ध कराई।

सांसद सुधीर गुप्ता ने कहा कि भारत में लोकतंत्र की परंपरा प्राचीन रही है और इसके मूल्य सदैव सर्वोपरि रहे हैं। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों में समस्त प्राणी जगत के कल्याण की भावना निहित है।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

कहीं रुका हुआ पैसा वसूलने में मदद मिल जाएगी। व्यर्थ प्रपंच में समय नहीं गंवाकर अपने काम पर ध्यान दीजिए। अच्छे कार्य के लिए रास्ते बना लेंगे। अपने हित के काम सुबह-सवेरे निपटा लें। पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। व्यापार व व्यवसाय में स्थिति उत्तम रहेगी। शुभांक-3-6-8

आज का मौसम

भोपाल

19° / 29°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़