कांकेर, 26 मार्च 2026।
भानुप्रतापपुर नगर के श्रीराम जानकी हनुमान मंदिर में आगामी 2 अप्रैल को भव्य हनुमान जन्मोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर मंदिर सेवा समिति ने विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान और कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की है, जिसमें श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की भी व्यवस्था की गई है।
मंदिर समिति के सदस्यों ने बताया कि कार्यक्रम सुबह 5 बजे अभिषेक के साथ शुरू होगा। इसके बाद 6 बजे सिंदूर चोला अर्पित किया जाएगा। 7 बजे महाआरती का आयोजन होगा और 8 बजे सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा।
दोपहर 10 बजे सुंदरकांड का पाठ होगा, जिसके बाद 1 बजे हवन-पूजन किया जाएगा। दोपहर 2 बजे से 56 भोग का भंडारा श्रद्धालुओं के बीच वितरण के लिए प्रारंभ होगा। मंदिर समिति ने सभी नागरिकों और भक्तों से कार्यक्रम में शामिल होने और धार्मिक वातावरण का आनंद लेने की अपील की है।











