कई क्षेत्रों में पहुंचीं आबकारी विभाग की टीमें
उपायुक्त आबकारी केसी अग्निहोत्री और सहायक आबकारी आयुक्त वीरेंद्र कुमार धाकड़ के निर्देश पर नियंत्रक वर्षा उइके ने अलग-अलग टीमों को कार्रवाई की जिम्मेदारी सौंपी। रविवार रात इन टीमों ने शहर के विभिन्न इलाकों में जांच अभियान चलाया।
सहायक जिला आबकारी अधिकारी शेखर लिखार ने भीमनगर की झुग्गी बस्ती में कार्रवाई की। वहीं, सीमा कशीसिया ने टीला जमालपुरा क्षेत्र में जांच के दौरान रमेश अडवाणी को ऑटो में देशी शराब ले जाते हुए पकड़ा।
टंकियों में मिली 1600 लीटर शराब और लहान
आबकारी उप निरीक्षक स्वाति बघेल ने ग्राम बगोनिया में दबिश दी। यहां राहुल पिता प्रेम अहिरवार के पास से 1600 लीटर हाथ भट्ठी शराब और लहान बरामद किया गया। अधिकारियों के अनुसार, आरोपित ने टंकियों में पानी की जगह शराब भरकर रखी थी। विभाग ने इस मामले में भी कार्रवाई की।
होटल और रेस्टोरेंट में भी जांच
सहायक जिला आबकारी अधिकारी प्रीति उइके की टीम ने बैरागढ़ क्षेत्र में भोपाल-इंदौर मार्ग पर स्थित होटल रौनक, पटेल, द आर्क, किंग्स, क्लब कबाना और बिग चिल में जांच की।
इसी तरह शरद मिश्रा और उनकी टीम ने एमपी नगर के होटल दिल्ली दरबार, होटल वाइड, होटल एवेन्यू और अरेरा कॉलोनी स्थित कुसीन कल्चर में कार्रवाई की। इन जांचों के दौरान 26 प्रकरण दर्ज किए गए।
आबकारी विभाग ने शहर के अलग-अलग इलाकों में अवैध शराब की बिक्री और परिवहन के विरुद्ध अभियान जारी रखते हुए संबंधित मामलों में कार्रवाई की।














