झारखंड
25 Mar, 2026

पश्चिमी सिंहभूम में बीजेपी नगर कमेटी का विस्तार, नई टीम का गठन

पश्चिमी सिंहभूम में भारतीय जनता पार्टी की नगर कमेटी का पुनर्गठन, 17 नए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। नगर अध्यक्ष ने पार्टी को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने का दिया संदेश।

पश्चिमी सिंहभूम, 25 मार्च।

शहर के जुबली तालाब स्थित कैफेटेरिया में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी की नगर कमेटी के विस्तार को लेकर आयोजित प्रेस वार्ता में नई टीम की घोषणा की गई। कार्यक्रम का नेतृत्व नगर अध्यक्ष राकेश कुमार पोद्दार ने किया, जिसमें पार्टी संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने की रणनीति पर जोर दिया गया।

प्रेस वार्ता में जिला महामंत्री प्रताप कटिहार, जिला मीडिया प्रभारी जितेंद्र नाथ ओझा, नगर परिषद अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रमेश खिरवाल सहित कई प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान संगठन के विस्तार और नई जिम्मेदारियों के वितरण की जानकारी साझा की गई।

नगर अध्यक्ष राकेश कुमार पोद्दार ने कहा कि पार्टी को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने के उद्देश्य से नगर कमेटी का पुनर्गठन किया गया है। उन्होंने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों से सक्रिय भूमिका निभाने और पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया।

जिला महामंत्री प्रताप कटिहार ने बताया कि जिला अध्यक्ष गीता बालमुचू के निर्देशानुसार नई नगर कमेटी में कुल 17 पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इनमें चार नगर उपाध्यक्ष, दो नगर महामंत्री, चार नगर मंत्री, एक नगर संयोजक, एक कोषाध्यक्ष, एक कार्यालय मंत्री, दो मीडिया प्रभारी, एक आईटी संयोजक, एक लीगल सेल प्रभारी और एक सोशल मीडिया प्रभारी शामिल हैं।

नई कमेटी में शैलेश प्रसाद, अंगद साव, अजय झा और दीपक पोद्दार को नगर उपाध्यक्ष बनाया गया है। दिलीप साव और रोहित दास को नगर महामंत्री, जबकि नितिन विश्वकर्मा, रीना कर, नीरज गुप्ता और रोहित लकड़ा को नगर मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। अनंत सयनम को नगर संयोजक, संजय राम तुरी को कोषाध्यक्ष और जगदीश निषाद को कार्यालय मंत्री बनाया गया है।

मीडिया प्रभारी के रूप में दीपक गुप्ता और भास्कर विश्वास को जिम्मेदारी दी गई है। दिनु पटनायक को आईटी संयोजक, अवधेश गोंड को लीगल सेल और हिमांशु पासवान को सोशल मीडिया की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

प्रेस वार्ता के दौरान स्थायी आमंत्रित सदस्यों की सूची भी जारी की गई, जिसमें कई वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के नाम शामिल हैं।

अंत में नगर अध्यक्ष ने कहा कि नई टीम के गठन से संगठन को मजबूती मिलेगी और आने वाले समय में पार्टी की गतिविधियों को और प्रभावी ढंग से संचालित किया जाएगा।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

अमेरिका और चीन के प्रभाव से दूर स्वतंत्र वैश्विक गठबंधन बनाने की अपील

फ्रांस के राष्ट्रपति ने देशों से किसी एक महाशक्ति पर निर्भर न रहने और लोकतंत्र तथा अंतरराष्ट्रीय कानून पर आधारित नई वैश्विक व्यवस्था बनाने का आह्वान किया।

मालदीव में जनमत संग्रह और मेयर चुनाव में सत्ताधारी दल को झटका

संवैधानिक बदलावों को जनता ने नकारा और मेयर चुनावों में विपक्ष के बेहतर प्रदर्शन से सरकार की राजनीतिक स्थिति कमजोर होती नजर आई।

रूस के ड्रोन हमलों से यूक्रेन में पांच लोगों की मौत कई घायल

रातभर चले हमलों में रिहायशी इलाकों और बाजारों को निशाना बनाया गया जिससे कई शहरों में नुकसान हुआ और सुरक्षा स्थिति और अधिक गंभीर हो गई।

राष्ट्रपति मुर्मू ने ईस्टर पर दी शुभकामनाएं, बताया करुणा और एकता का संदेश

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ईस्टर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी और समाज में करुणा, क्षमा और भाईचारे का संदेश साझा किया।

राष्ट्र प्रथम का मंत्र अपनाएं, युवाओं से नशा मुक्त समाज बनाने का आह्वान

उपराष्ट्रपति ने छात्रों को राष्ट्र प्रथम की भावना अपनाने और नशामुक्त, सशक्त समाज निर्माण के लिए तकनीक व मूल्यों के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।

पीएनजी कनेक्शन की संख्या में 3.42 लाख का इजाफा

पेट्रोलियम मंत्रालय ने पीएनजी कनेक्शन की संख्या बढ़ाने और एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कई कदम उठाए हैं, साथ ही वैकल्पिक ईंधनों के उपयोग को बढ़ावा दिया है।

ईरान ने अमेरिकी ए-10 विमान को मार गिराने का दावा दिया, क्षेत्र में तनाव बढ़ा

ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य के पास अमेरिकी ए-10 विमान मार गिराने का दावा किया और क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और सफाई को दी प्राथमिकता

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने समीक्षा बैठक में यात्रियों की सुविधा, स्टेशन की सफाई, सुरक्षा और समयपालन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया।

बैंक ऑफ अमेरिका ने एपस्टीन पीड़ितों के लिए 72.5 मिलियन डॉलर का निपटान किया

बैंक ऑफ अमेरिका ने जेफरी एपस्टीन से जुड़े सेक्स क्राइम के पीड़ितों के साथ $72.5 मिलियन का समझौता किया, जिसमें करीब 75 महिलाओं के शामिल होने की उम्मीद है।

ट्रम्प के मजाक और सैन्य विवाद से स्टारमर-यूएस रिश्ते संकट में

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प द्वारा स्टारमर का मजाक उड़ाने और ब्रिटेन की सैन्य नीति पर हमला करने के बाद यूके और अमेरिका के संबंध गहरे संकट में हैं और सुधार मुश्किल प्रतीत होता है।