उत्तर प्रदेश
13 Mar, 2026

अमेठी में नाबालिग लड़की का शव घर में फंदे से लटका मिला

अमेठी के हरीमऊ गांव में 17 वर्षीय लड़की का शव घर की रसोई में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की।

अमेठी,13 मार्च

अमेठी जिले के जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र के हरीमऊ गांव में शुक्रवार सुबह एक नाबालिग लड़की का शव घर की रसोई में फांसी के फंदे से लटका हुआ मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर कब्जे में लेते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान साबरीन (17) पुत्री मकबूल अहमद निवासी हरीमऊ, थाना जगदीशपुर के रूप में हुई है। मृतका के पिता मकबूल अहमद ने बताया कि सुबह उन्होंने बेटी को उठाकर घर की सफाई करने के लिए कहा और स्वयं खेत की ओर चले गए थे। कुछ समय बाद जब वह वापस लौटे तो बेटी को रसोई में फंदे से लटका हुआ पाया। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और शव को फंदे से उतारकर जांच प्रक्रिया शुरू कर दी।

जगदीशपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक धीरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच की गई। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि लड़की पिछले करीब 15 दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रही थी और उसका उपचार भी कराया जा रहा था।

पुलिस के अनुसार वह पहले भी इस तरह का कदम उठाने की कोशिश कर चुकी थी। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की आगे जांच की जा रही है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

30° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़