उत्तर प्रदेश
20 Apr, 2026

अमेठी में मुठभेड़ के बाद हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, पुलिस को बड़ी सफलता

अमेठी में “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत पुलिस और स्वाट टीम ने मुठभेड़ के बाद एक शातिर हिस्ट्रीशीटर चोर को गिरफ्तार कर उसके पास से हथियार और चोरी का सामान बरामद किया।

अमेठी, 20 अप्रैल।

अमेठी में पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के निर्देश पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत संग्रामपुर थाना पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में सोमवार सुबह एक कुख्यात हिस्ट्रीशीटर चोर को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया।

पकड़े गए आरोपी की पहचान शनि पाण्डेय उर्फ सुभाष पाण्डेय (28 वर्ष), निवासी घिसियावन पाण्डेय का पुरवा, मजरे बेलखरी, थाना संग्रामपुर, जनपद अमेठी के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा, एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस (12 बोर), चोरी की बैटरी, झटका मशीन तथा वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है।

अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के अनुसार आरोपी एक सक्रिय अपराधी है और उसके विरुद्ध पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुटी हुई है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

23° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़