उत्तर प्रदेश
20 Apr, 2026

यूपी में व्यापक प्रशासनिक बदलाव, कई जिलाधिकारियों सहित 40 आईएएस अधिकारियों की नई पोस्टिंग

उत्तर प्रदेश सरकार ने व्यापक तबादलों के तहत 40 आईएएस अधिकारियों को नए पदों पर तैनात करते हुए कई जिलों और विभागों में बदलाव किए हैं।

लखनऊ, 20 अप्रैल

उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए कई आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस व्यापक बदलाव में करीब 40 अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जिनमें कई जिलों के जिलाधिकारी भी शामिल हैं।

जारी आदेश के अनुसार आईएएस नितीश कुमार को उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड का प्रबंध निदेशक बनाया गया है। वह इससे पहले दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम, आगरा में इसी पद पर कार्यरत थे। वहीं आईएएस श्रुति को दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम, आगरा का नया प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है।

Image

Image

लखीमपुर खीरी की जिलाधिकारी रहीं दुर्गा शक्ति नागपाल को देवीपाटन मंडल का आयुक्त बनाया गया है। आईएएस अरविंद मल्लप्पा बंगारी को मुख्यमंत्री का विशेष सचिव नियुक्त किया गया है, जबकि आशुतोष निरंजन को परिवहन आयुक्त की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पूर्व परिवहन आयुक्त किंजल सिंह को माध्यमिक शिक्षा विभाग का सचिव बनाया गया है।

आईएएस आलोक कुमार- द्वितीय को एमएसएमई और निर्यात प्रोत्साहन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया गया है। वहीं शशि भूषण लाल सुशील को प्रमुख सचिव एमएसएमई एवं निर्यात प्रोत्साहन विभाग तथा अतिरिक्त मुख्य सचिव, अवसंरचना और औद्योगिक विकास एवं एनआरआई विभाग का दायित्व सौंपा गया है।

ऊर्जा विभाग के विशेष सचिव इंद्रजीत सिंह को सुल्तानपुर का जिलाधिकारी बनाया गया है। उन्नाव के जिलाधिकारी गौरांग राठी को झांसी का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है, जबकि सुल्तानपुर के जिलाधिकारी कुमार हर्ष को बुलंदशहर का जिलाधिकारी बनाया गया है।

नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग की विशेष सचिव अन्नपूर्णा गर्ग को श्रावस्ती का जिलाधिकारी बनाया गया है। झांसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष आलोक यादव को शामली का जिलाधिकारी बनाया गया है। अमरोहा की जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स को फतेहपुर का जिलाधिकारी बनाया गया है।

हमीरपुर के जिलाधिकारी घनश्याम मीना को उन्नाव का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। मैनपुरी के जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह को लखीमपुर खीरी भेजा गया है, जबकि औरैया के जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी को मैनपुरी का जिलाधिकारी बनाया गया है। मुख्यमंत्री के विशेष सचिव बृजेश कुमार को औरैया का जिलाधिकारी बनाया गया है।

सहारनपुर के जिलाधिकारी मनीष बंसल को आगरा का जिलाधिकारी बनाया गया है, जबकि शामली के जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान को सहारनपुर भेजा गया है। हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष नितिन गौर को अमरोहा का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। खाद्य एवं रसद विभाग के विशेष सचिव अभिषेक गोयल को हमीरपुर का जिलाधिकारी बनाया गया है।

बाल विकास एवं पोषण निदेशक सरनीत कौर ब्रोका को रायबरेली का जिलाधिकारी बनाया गया है। फतेहपुर के जिलाधिकारी रविंदर सिंह को ऊर्जा विभाग का विशेष सचिव, अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत विभाग का निदेशक और उत्तर प्रदेश नवीकरणीय एवं ईवी अवसंरचना लिमिटेड का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है।

झांसी के जिलाधिकारी मृदुल चौधरी को पर्यटन विभाग में विशेष सचिव और निदेशक बनाया गया है। श्रावस्ती के जिलाधिकारी अश्वनी कुमार पांडेय को अल्पसंख्यक कल्याण विभाग का निदेशक नियुक्त किया गया है। रायबरेली की जिलाधिकारी हर्षिता माथुर को बाल विकास एवं पोषण निदेशक, राज्य पोषण मिशन निदेशक, उच्च शिक्षा विभाग की विशेष सचिव और डॉ. राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय की रजिस्ट्रार बनाया गया है।

आईएएस अनीता वर्मा सिंह को उर्वरक एवं रसद विभाग का विशेष सचिव और विधिक माप विज्ञान नियंत्रक नियुक्त किया गया है। झांसी के मुख्य विकास अधिकारी जुनैद अहमद को कानपुर नगर में अतिरिक्त श्रम आयुक्त बनाया गया है। अमेठी के मुख्य विकास अधिकारी सचिन कुमार सिंह को उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद का अपर निदेशक बनाया गया है।

हाथरस के एडीएम वित्त एवं राजस्व बसंत अग्रवाल को कर्मचारी राज्य बीमा योजना, श्रम चिकित्सा सेवा का निदेशक बनाया गया है। सौम्या पांडेय को कर्मचारी राज्य बीमा योजना के निदेशक पद के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया गया है। हापुड़ के मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गौतम को झांसी विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया है।

बहराइच के मुख्य विकास अधिकारी मुकेश चंद्र को हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया है। बदायूं के मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार को डॉ. राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय का रजिस्ट्रार नियुक्त किया गया है।

देवरिया की संयुक्त मजिस्ट्रेट श्रुति शर्मा को हापुड़ का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है। सुल्तानपुर की संयुक्त मजिस्ट्रेट गामिनी सिंगला को बदायूं का जिला कृषि अधिकारी बनाया गया है। आजमगढ़ के संयुक्त मजिस्ट्रेट सुनील कुमार धनवंत को बहराइच का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है।

चित्रकूट की संयुक्त मजिस्ट्रेट पूजा साहू को अमेठी का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है, जबकि गाजीपुर के संयुक्त मजिस्ट्रेट रमेश्वर सुधाकर सब्बनवाड़ को झांसी का मुख्य विकास अधिकारी नियुक्त किया गया है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

23° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़