छत्तीसगढ़
20 Apr, 2026

रायपुर में अक्षय तृतीया पर ‘अक्ती तिहार’ का आयोजन, कृषि मंत्री रामविचार नेताम होंगे शामिल

रायपुर में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय द्वारा ‘अक्ती तिहार’ का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें बीज बुआई, आधुनिक कृषि तकनीक और किसानों के प्रशिक्षण से जुड़े कार्यक्रम शामिल हैं।

रायपुर, 20 अप्रैल।

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर सोमवार को ‘अक्ती तिहार’ का आयोजन किया जा रहा है। यह राज्यस्तरीय कार्यक्रम स्वामी विवेकानंद कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र के समीप स्थित प्रक्षेत्र में सुबह 10:30 बजे से शुरू होगा।

इस आयोजन में कृषि मंत्री रामविचार नेताम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जबकि इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।

अक्षय तृतीया के अवसर पर परंपरागत रूप से धरती माता और बीजों की पूजा-अर्चना के बाद प्रतीकात्मक रूप से बुआई की प्रक्रिया संपन्न की जाएगी।

कृषि मंत्री द्वारा प्रगतिशील किसानों को कृषि संबंधी सामग्री भी वितरित की जाएगी। इस दौरान आधुनिक कृषि तकनीकों, विशेषकर बीज बुआई की नवीन विधियों और कृषि में ड्रोन तकनीक के उपयोग का प्रदर्शन भी किया जाएगा।

कृषि विज्ञान केंद्र रायपुर की ओर से “रासायनिक उर्वरकों का विकल्प” विषय पर किसानों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया है। यह अक्ती तिहार विश्वविद्यालय से जुड़े सभी महाविद्यालयों, कृषि विज्ञान केंद्रों और अनुसंधान केंद्रों में भी मनाया जाएगा।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

23° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़