रायपुर, 20 अप्रैल।
छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन और विकास मंत्री अरुण साव आज राजधानी रायपुर में दो दिनों तक चलने वाली मैराथन बैठकों की श्रृंखला में राज्य के सभी नगरीय निकायों के कार्यों की विस्तृत समीक्षा करेंगे।
इन बैठकों के दौरान वे विभिन्न नगर निकायों में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति तथा विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति की गहन जानकारी प्राप्त करेंगे।
नगरीय प्रशासन विभाग ने सभी नगर निगम आयुक्तों एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने वरिष्ठ अभियंताओं के साथ अनिवार्य रूप से बैठक में उपस्थित रहें।










