अपराध
15 Apr, 2026

परीक्षा में दो पेपर बिगड़ने से छात्रा ने की आत्महत्या

धमतरी में परीक्षा के दो पेपर खराब होने से मानसिक रूप से परेशान कक्षा 11वीं की छात्रा ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

धमतरी, 15 अप्रैल।

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में परीक्षा के दो पेपर खराब होने से मानसिक रूप से परेशान एक कक्षा 11वीं की छात्रा ने घर में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

जिला अस्पताल स्थित पुलिस सहायता केंद्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार भखारा थाना क्षेत्र के ग्राम भेलवाकूदा निवासी 17 वर्षीय वैष्णवी साहू 14 अप्रैल की दोपहर अपने घर में फांसी के फंदे पर लटकी मिली। परिजन उसे तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल धमतरी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने 15 अप्रैल की सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया। मृतका के पिता भरत लाल साहू ने बताया कि वैष्णवी पचपेड़ी स्कूल में कक्षा 11वीं की छात्रा थी और 9 अप्रैल को परीक्षा देकर लौटी थी, जिसके बाद उसने बताया था कि उसके दो पेपर खराब हो गए हैं। परिवार ने उसे समझाया था कि कक्षा 11वीं बोर्ड नहीं होती और पूरक आने पर दोबारा परीक्षा दी जा सकती है, लेकिन इसके बाद से वह चुपचाप रहने लगी और किसी से अधिक बातचीत नहीं करती थी।

परिजनों के अनुसार 14 अप्रैल को पूरा परिवार गांव में आयोजित साहू समाज के कार्यक्रम में गया हुआ था। दोपहर करीब 3:30 बजे घर लौटने पर उन्होंने वैष्णवी को भोजन के लिए आवाज लगाई, लेकिन कमरे से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। जब वे कमरे में पहुंचे तो देखा कि उसने दुपट्टे से पंखे पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

24° / 40°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़