छत्तीसगढ़
20 Apr, 2026

रायपुर में भाजपा महिला मोर्चा की आक्रोश रैली आज, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे शामिल

रायपुर में भाजपा महिला मोर्चा की आक्रोश रैली आज इंडोर स्टेडियम से शुरू होकर सुभाष स्टेडियम में सम्मेलन के साथ समाप्त होगी, जिसमें मुख्यमंत्री सहित कई नेता शामिल रहेंगे।

रायपुर, 20 अप्रैल।

राजधानी रायपुर में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा आक्रोश रैली का आयोजन किया जा रहा है।

यह रैली दोपहर 3 बजे इंडोर स्टेडियम से प्रारंभ होगी और सुभाष स्टेडियम में आयोजित सम्मेलन के साथ इसका समापन किया जाएगा।

इस जन आक्रोश कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सहित राज्य सरकार के सभी मंत्री और बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता एवं प्रमुख नेता शामिल रहेंगे।

कार्यक्रम को लेकर संगठन स्तर पर व्यापक तैयारियां की गई हैं और बड़ी भीड़ के जुटने की संभावना जताई जा रही है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

23° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़