लखनऊ, 20 अप्रैल।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कालिदास मार्ग स्थित अपने सरकारी आवास पर आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में आम नागरिकों की समस्याओं को सुना। बड़ी संख्या में लोग अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे और मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने उपस्थित लोगों की शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने सभी मामलों के त्वरित और प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को यह भी कहा कि जनसमस्याओं के निस्तारण में किसी प्रकार की देरी नहीं होनी चाहिए और हर शिकायत पर समयबद्ध कार्रवाई की जाए। जनता दर्शन में पहुंचे लोगों की समस्याओं के शीघ्र समाधान पर विशेष जोर दिया गया।










