लखनऊ, 01 अप्रैल।
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने यूजीसी के 'उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देना' (संशोधन) विनियम, 2026 के विरोध में सवर्ण मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की और इस मुद्दे पर दिल्ली नेतृत्व से बात करने का आश्वासन दिया।
बुधवार को सवर्ण मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व अभिनव नाथ त्रिपाठी ने किया और वे उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से उनके सरकारी आवास पर मिले। सवर्ण मोर्चा के संदीप सिंह ने इस अवसर पर कहा कि यूजीसी का यह संशोधन सवर्ण समाज के साथ अन्यायपूर्ण है।
ब्रजेश पाठक ने सवर्ण मोर्चा के पदाधिकारियों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि हम सभी को साथ लेकर चलेंगे और किसी के साथ अन्याय नहीं होने देंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस विषय पर दिल्ली नेतृत्व से बातचीत की जाएगी।
इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बातचीत में सपा पर तीखी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि सपा के लोग बहुरूपिये हैं, सत्ता में होते समय दलित और पिछड़ा विरोधी रवैया अपनाते हैं, महिला आरक्षण का विरोध करते हैं और अब सत्ता से बाहर होने पर केवल सत्ता की लालसा में लगे हैं।
ब्रजेश पाठक ने कहा कि सपा के नेताओं का आम जनता से कोई सरोकार नहीं है और उनका केवल सैफई का विकास करना उद्देश्य है। उनके अनुसार सपा नेता जनता को गुमराह करने में लगे रहते हैं और दलित तथा पिछड़े समाज के खिलाफ कार्य करते हैं।












