Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
उत्तर प्रदेश
27 Mar, 2026

चैत्र नवरात्र नवमी पर धीरजपुर में कन्या पूजन एवं भव्य कन्या भोज का आयोजन

औरैया के धीरजपुर में चैत्र नवरात्र की नवमी पर कन्याओं का पूजन और सम्मान कर भव्य कन्या भोज आयोजित किया गया।

औरैया, 27 मार्च 2026।

चैत्र नवरात्र की नवमी पर ग्राम धीरजपुर में समाजसेवी संगठन एक विचित्र पहल सेवा समिति रजि. औरैया द्वारा कन्या पूजन एवं भव्य कन्या भोज का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर कार्यक्रम को भक्ति और उत्साहपूर्ण बनाया।

सुबह से शुरू हुए इस आयोजन में नन्हीं कन्याओं को देवी स्वरूप मानते हुए उनके मस्तक पर रोली का तिलक किया गया, पुष्प वर्षा की गई और विधिवत आरती कर उनका पूजन किया गया। इसके बाद कन्याओं को प्रसाद स्वरूप पूड़ी, सब्जी और मिष्ठान सहित भोजन कराया गया।

कार्यक्रम में कन्याओं को दक्षिणा, फल, उपहार और नमकीन भेंट कर सम्मानित किया गया। बच्चों ने सामूहिक रूप से माता के जयघोष के साथ कार्यक्रम का समापन किया, जिससे माहौल अत्यंत श्रद्धापूर्ण और उल्लासमय बना रहा।

समाजसेवी एल.एन. गुप्ता और उनकी धर्मपत्नी पुष्पा गुप्ता ने कार्यक्रम का संचालन किया, जबकि समिति के संस्थापक आनंद नाथ गुप्ता ने बताया कि धीरजपुर में प्रतिवर्ष नवरात्र के अवसर पर दो बार कन्या पूजन एवं कन्या भोज का आयोजन विधि-विधान के अनुसार किया जाता है।

महिला शाखा ‘तुलसी’ की प्रभारी बबिता ने कहा कि नवरात्र के नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों का पूजन अत्यंत शुभ और फलदायी माना जाता है, विशेषकर अष्टमी और नवमी के दिन कन्या पूजन का महत्व बढ़ जाता है। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू), अनीता पोरवाल, प्रखर गुप्ता, तारावती, हरगोविंद तिवारी, धर्म अग्रवाल, प्रदीप सिंह सेंगर, धर्मेंद्र कुमार, हिमांशु दुबे, सतीश कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं, बच्चे और अन्य श्रद्धालु भी शामिल होकर कन्याओं को देवी स्वरूप मानते हुए उनका सम्मान किया।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़