हल्द्वानी, 20 मार्च।
धामी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार में भीमताल से विधायक राम सिंह कैड़ा को मंत्री बनाए जाने के बाद हल्द्वानी से भीमताल तक खुशी की लहर दौड़ गई। उनके समर्थकों ने इस निर्णय का जोरदार स्वागत करते हुए नारेबाजी की और जश्न मनाया।
शपथ ग्रहण समारोह के दौरान हल्द्वानी में उनकी पत्नी कमलेश कैड़ा पूरे कार्यक्रम को गौर से देखती रहीं। इस खास अवसर पर वह भावुक भी नजर आईं। उन्होंने अपने पति को मंत्री बनाए जाने पर भाजपा नेतृत्व का आभार व्यक्त किया और इसे परिवार के लिए गर्व का क्षण बताया।
जैसे ही राम सिंह कैड़ा ने मंत्री पद की शपथ ली, उनके समर्थकों ने मिठाइयां बांटकर खुशी जाहिर की। शहर में कई स्थानों पर उत्सव जैसा माहौल रहा और लोगों ने एक-दूसरे को बधाई दी।












