भोपाल, 18 मार्च।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज बुधवार को हरदा के नेहरू स्टेडियम में आयोजित कृषि आधारित कौशल विकास एवं कस्टम हायरिंग पर केन्द्रित राज्य स्तरीय किसान सम्मेलन में शिरकत करेंगे।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव जिले में चल रहे विकास कार्यों का लोकार्पण और नए विकास कार्यों का भूमि पूजन भी करेंगे।
जनसम्पर्क अधिकारी सुरेन्द्र तिवारी ने बताया कि इस अवसर पर मुख्यमंत्री 3248.71 लाख रुपये की लागत के पांच विकास कार्यों का भूमि पूजन करेंगे। साथ ही लगभग 19979.97 लाख रुपये के 36 विकास कार्यों का लोकार्पण भी किया जाएगा।
इसके अलावा मुख्यमंत्री डॉ. यादव शासन की विभिन्न योजनाओं के तहत लाभान्वित हितग्राहियों को लाभ वितरण करेंगे।












