रायपुर, 30 मार्च।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, सुबह 9:30 बजे वे नेताजी सुभाष चंद्रबोस राज्य पुलिस अकादमी पहुंचेंगे और वहां होने वाली दीक्षांत परेड समारोह में शामिल होंगे।
इसके बाद सुबह 11:35 से 12:00 बजे तक मुख्यमंत्री वर्चुअल माध्यम से दिल्ली से अंबिकापुर के बीच शुरू हो रही नई हवाई सेवा के उद्घाटन समारोह में भाग लेंगे।
दोपहर 12:00 बजे मुख्यमंत्री चंदखुरी स्थित कौशल्या माता मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना करेंगे। इसके पश्चात 12:20 बजे वे कायस्थ मंगल भवन पहुंचेगे, जहां विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे।
इसके बाद दोपहर 1:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक मुख्यमंत्री मंत्रालय में विभागीय कार्यों में व्यस्त रहेंगे और प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा करेंगे।












