भोपाल, 09 अप्रैल।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिख धर्म के पांचवें गुरु, संत शिरोमणि गुरु अर्जन देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
डॉ. यादव ने इस मौके पर गुरु अर्जन देव जी के जीवन को सेवा, त्याग और मानव कल्याण का आदर्श बताते हुए कहा कि उनका संपूर्ण जीवन समाज और मानवता के लिए प्रेरणा स्रोत है।
मुख्यमंत्री ने गुरुवार को सोशल मीडिया एक्स पर अपने संदेश में लिखा कि सिख धर्म के पांचवें गुरु श्री अर्जन देव जी के पावन प्रकाश पर्व की सभी को शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि गुरु अर्जन देव जी का त्याग, सेवा, समर्पण और सहिष्णुता का संदेश समाज को मानवता, भाईचारे और सत्य के मार्ग पर अग्रसर करता है और वैश्विक कल्याण के लिए प्रेरणा प्रदान करता है।
डॉ. यादव ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों से भी आग्रह किया कि वे गुरु अर्जन देव जी के आदर्शों का अनुसरण करते हुए समाज में भाईचारे, सेवा भाव और सहिष्णुता को बढ़ावा दें।











