Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
उत्तर प्रदेश
09 Mar, 2026

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में समस्याओं के निस्तारण पर जोर दिया और बच्चों को शिक्षा के महत्व के बारे में बताया।

लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन के दौरान नागरिकों की समस्याएं सुनी और समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। बच्चों को किताबें पढ़ने और सोशल मीडिया सीमित उपयोग की सलाह दी।

लखनऊ, 09 मार्च।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को अपने सरकारी आवास पर आयोजित ‘जनता दर्शन’ में प्रदेश भर से आए लोगों से सीधे मुलाकात की। उन्होंने उपस्थित नागरिकों के प्रार्थना पत्र प्राप्त कर उन्हें आश्वस्त किया कि सभी समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने जनपदों के प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर शिकायत का समाधान तय समय सीमा के भीतर किया जाए।

जनता दर्शन में दो उद्यमियों ने अपनी समस्याएं मुख्यमंत्री के सामने रखीं। योगी आदित्यनाथ ने प्रार्थना पत्र को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों, विशेषकर उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (UPIDA) और जिला प्रशासन को तुरंत समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि प्रदेश में निवेश के लिए बेहतर इकोसिस्टम तैयार किया गया है और किसी भी प्रकार की लापरवाही या देरी स्वीकार नहीं की जाएगी।

कासगंज से आए एक पीड़ित ने पुलिस से जुड़ी शिकायत रखी, जिस पर मुख्यमंत्री ने मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक को समयबद्ध निराकरण का आदेश दिया। इसके अलावा पारिवारिक विवाद और अवैध कब्जे से जुड़ी शिकायतों पर भी सख्त कार्रवाई की बात कही।

जनता दर्शन में आए बच्चों से मुख्यमंत्री योगी ने बात की और उन्हें चॉकलेट भी दी। बच्चों से शिक्षा और पढ़ाई के विषय में चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि किताबें पढ़ो और सोशल मीडिया का प्रयोग केवल आवश्यकता अनुसार करें। मोबाइल और इंटरनेट का अत्यधिक उपयोग हानिकारक हो सकता है।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़