Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
अपराध
31 Aug, 2026

इटावा में भतीजे पर चाचा की गोली मारकर हत्या का आरोप, साथियों संग फरार

इटावा के नगला जलाल गांव में 47 वर्षीय चरण सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई और मृतक के भाई ने अपने भतीजे व उसके साथियों पर हत्या का आरोप लगाया है।

इटावा, 31 अगस्त।

उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में ऊसराहार थाना क्षेत्र के नगला जलाल गांव में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक के भाई ने अपने भतीजे और उसके साथियों पर हत्या का आरोप लगाया है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित मौके से फरार हो गए और अपनी बाइक घटनास्थल पर छोड़ गए।

पुलिस ने घटनास्थल से बाइक को कब्जे में ले लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है। मृतक की पहचान 47 वर्षीय चरण सिंह के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार मृतक के भाई संजू सिंह ने थाने में शिकायत देकर बताया कि रविवार शाम उसका भतीजा अपने साथियों के साथ घर मिलने के लिए आया था। आरोप है कि बिना किसी विवाद के भतीजे ने चरण सिंह को गोली मार दी और वारदात के बाद अपने साथियों के साथ फरार हो गया।

गोली लगने से गंभीर रूप से घायल चरण सिंह को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामले की जांच शुरू की।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फरार आरोपितों की तलाश की जा रही है और पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच में जुटी है।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़