उत्तर प्रदेश
28 Feb, 2026

“हमारा आंगन हमारे बच्चे” कार्यक्रम में बच्चों को मिला सम्मान

औरैया में आयोजित “हमारा आंगन हमारे बच्चे” कार्यक्रम में बच्चों की शिक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से उन्हें किट और शील्ड देकर सम्मानित किया गया।

औरैया, 28 फरवरी 2026।

बीआरसी अजीतमल में “हमारा आंगन हमारे बच्चे” कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें आंगनबाड़ी केंद्रों में अध्ययनरत बच्चों को किट एवं शील्ड देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा को मजबूत करते हुए उनमें बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मक ज्ञान का विकास करना रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी प्रवीन कुमार, सीडीपीओ छाया और डायट के वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ. विजय राजपूत द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया, जबकि संचालन ऋतुराज दुबे ने किया। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी प्रवीन कुमार ने कहा कि बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा उनके उज्ज्वल भविष्य की मजबूत आधारशिला होती है। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों से बच्चों को खेल-खेल में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने पर विशेष ध्यान देने की अपील की।

डायट के वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ. विजय राजपूत ने कहा कि निपुण मिशन अभियान का उद्देश्य बच्चों में बुनियादी साक्षरता और गणनात्मक दक्षता को विकसित करना है, जिससे वे आगे की कक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकें। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों के प्रयासों की सराहना करते हुए भविष्य में और बेहतर परिणाम मिलने की उम्मीद जताई।

इस अवसर पर बच्चों को किट और शील्ड देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम स्थल पर शिक्षकों द्वारा टीएलएम के आकर्षक स्टॉल भी लगाए गए, जहां बच्चों को खेल-खेल में सीखने के अवसर उपलब्ध कराए गए। कार्यक्रम में एआरपी विनीत गुप्ता, शैलेन्द्र बाबू पाल, अरुण कुमार तोमर, नोडल संकुल शिक्षक अरुण दीक्षित, बृजेन्द्र दीक्षित, अखिलेश अग्रवाल, महेश शर्मा, रामजीवन, अभिनव दीक्षित, छत्रपाल सिंह, हर्ष पाण्डेय, मीना सेंगर, जितेन्द्र पाल सिंह, किशोर राठौर, राघवेंद्र राजपूत, संकुल शिक्षक शशांक सैनी, नरेन्द्र कुशवाहा, अरुण कुमार, रचना सैनी, हेमंत कुमार, मोनिका द्विवेदी, शैलजा वर्मा सहित बीआरसी स्टाफ, शिक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां एवं बड़ी संख्या में बच्चे उपस्थित रहे।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

आईपीएल 2026 में आरसीबी की दमदार जीत से सीएसके पर 43 रन की बड़ी बढ़त

धमाकेदार बल्लेबाजी और सटीक गेंदबाजी के दम पर आरसीबी ने विशाल स्कोर खड़ा कर मुकाबले में पूरी तरह दबदबा बनाया और सीएसके को पीछे छोड़ दिया।

ग्वालियर चिड़ियाघर में सफेद बाघिन ने तीन शावकों को जन्म दिया

गांधी प्राणी उद्यान में जन्मे तीन शावकों में एक सफेद और दो रॉयल बंगाल टाइगर शामिल हैं सभी शावक स्वस्थ हैं और विशेष निगरानी में रखे गए हैं।

अमेरिका और चीन के प्रभाव से दूर स्वतंत्र वैश्विक गठबंधन बनाने की अपील

फ्रांस के राष्ट्रपति ने देशों से किसी एक महाशक्ति पर निर्भर न रहने और लोकतंत्र तथा अंतरराष्ट्रीय कानून पर आधारित नई वैश्विक व्यवस्था बनाने का आह्वान किया।

मालदीव में जनमत संग्रह और मेयर चुनाव में सत्ताधारी दल को झटका

संवैधानिक बदलावों को जनता ने नकारा और मेयर चुनावों में विपक्ष के बेहतर प्रदर्शन से सरकार की राजनीतिक स्थिति कमजोर होती नजर आई।

रूस के ड्रोन हमलों से यूक्रेन में पांच लोगों की मौत कई घायल

रातभर चले हमलों में रिहायशी इलाकों और बाजारों को निशाना बनाया गया जिससे कई शहरों में नुकसान हुआ और सुरक्षा स्थिति और अधिक गंभीर हो गई।

राष्ट्रपति मुर्मू ने ईस्टर पर दी शुभकामनाएं, बताया करुणा और एकता का संदेश

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ईस्टर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी और समाज में करुणा, क्षमा और भाईचारे का संदेश साझा किया।

राष्ट्र प्रथम का मंत्र अपनाएं, युवाओं से नशा मुक्त समाज बनाने का आह्वान

उपराष्ट्रपति ने छात्रों को राष्ट्र प्रथम की भावना अपनाने और नशामुक्त, सशक्त समाज निर्माण के लिए तकनीक व मूल्यों के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।

पीएनजी कनेक्शन की संख्या में 3.42 लाख का इजाफा

पेट्रोलियम मंत्रालय ने पीएनजी कनेक्शन की संख्या बढ़ाने और एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कई कदम उठाए हैं, साथ ही वैकल्पिक ईंधनों के उपयोग को बढ़ावा दिया है।

ईरान ने अमेरिकी ए-10 विमान को मार गिराने का दावा दिया, क्षेत्र में तनाव बढ़ा

ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य के पास अमेरिकी ए-10 विमान मार गिराने का दावा किया और क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और सफाई को दी प्राथमिकता

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने समीक्षा बैठक में यात्रियों की सुविधा, स्टेशन की सफाई, सुरक्षा और समयपालन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया।