दरंग (असम), 21 अप्रैल।
दरंग जिले के मंगलदै स्थित बरुवापारा क्षेत्र में एक युवक और युवती के शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है।
पुलिस के अनुसार मृत युवक की पहचान इस्लामपुर निवासी आजिजुल के रूप में हुई है, जबकि मृतका युवती बरुवापारा क्षेत्र की रहने वाली बताई गई है। दोनों के शव युवती के घर से बरामद किए गए, जिसके बाद स्थानीय स्तर पर हड़कंप मच गया।
जानकारी के मुताबिक दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध होने की बात सामने आई है। प्रारंभिक जांच में प्रेम संबंध से जुड़े मामले में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है, हालांकि वास्तविक कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।
सूचना मिलने पर मंगलदै पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।









