इंदौर, 04 अप्रैल 2026।
मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में थाना तेजाजी नगर क्षेत्र के अंतर्गत डायल-112 जवानों ने रात्रि गश्त के दौरान सड़क किनारे घायल अवस्था में पाए गए एक व्यक्ति को समय रहते अस्पताल पहुंचाकर जीवनरक्षक सहायता प्रदान की। इस तत्पर कार्रवाई से पीड़ित को आवश्यक चिकित्सीय उपचार तुरंत मिल सका।
पुलिस मुख्यालय ने शनिवार को जानकारी देते हुए बताया कि केलोद फाटा के पास डायल-112 एफआरव्ही स्टाफ को सड़क किनारे गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति मिला। इसकी सूचना तत्काल राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112, भोपाल को दी गई और आवश्यक कार्रवाई शुरू की गई।
घटना स्थल पर मौजूद डायल-112 आरक्षक मोहन मालवीय, आरक्षक आशीष पालीवाल और पायलट मोहित जाट ने बिना किसी विलंब के घायल व्यक्ति को एफआरव्ही वाहन की सहायता से एम.वाय. अस्पताल, इंदौर पहुँचाया। उनकी सतर्क और मानवीय कार्यवाही के कारण घायल व्यक्ति को समय पर उपचार सुनिश्चित किया जा सका।
इस घटना ने डायल-112 जवानों की तत्परता और संवेदनशीलता को उजागर किया, जिससे आम जनता में पुलिस सेवा के प्रति विश्वास और सुरक्षा की भावना बढ़ी है।




.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)


