फतेहाबाद, 11 नवंबर।
फतेहाबाद की डॉ. रीचा लखेरा ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने विदेशी चिकित्सा स्नातक परीक्षा (एफएमजीई) अक्टूबर 2026 को पहले ही प्रयास में 206 अंक प्राप्त कर उत्तीर्ण कर लिया। उनकी इस सफलता से परिवार के साथ पूरे जिले में खुशी का माहौल है।
डॉ. रीचा लखेरा, मास्टर संजय कुमार लखेरा की बेटी हैं। उनकी उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि उन्होंने 12वीं तक की पढ़ाई फतेहाबाद के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से पूरी की है। सरकारी स्कूल में पढ़कर चिकित्सा क्षेत्र की इस महत्वपूर्ण परीक्षा में सफलता हासिल करना उनके परिवार और विद्यालय के लिए गर्व की बात है।
रीचा की इस कामयाबी के पीछे लगातार मेहनत, अनुशासन, पढ़ाई के प्रति समर्पण और परिजनों का सहयोग रहा। पहली ही कोशिश में कठिन मानी जाने वाली एफएमजीई परीक्षा पास कर उन्होंने अपनी शैक्षणिक क्षमता और दृढ़ इच्छाशक्ति का परिचय दिया है।
उनकी सफलता की जानकारी मिलने के बाद परिवारजनों, शिक्षकों, मित्रों और शुभचिंतकों में उत्साह है। डॉ. रीचा की उपलब्धि सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बनी है। उन्होंने साबित किया है कि मेहनत, आत्मविश्वास और मजबूत इरादों के साथ किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।
डॉ. रीचा लखेरा की यह सफलता फतेहाबाद की बेटियों के लिए भी प्रेरणादायक है और पूरे जिले के लिए गर्व का विषय बन गई है।















