Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
छत्तीसगढ़
11 Nov, 2026

बस्तर में शिक्षा का अधिकार नियम बदले, निजी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया होगी आसान

बस्तर में आरटीई के तहत 25 प्रतिशत आरक्षित सीटों पर प्रवेश के लिए पड़ोस की दूरी की बाध्यता शिथिल की गई है और खाली सीटों पर दूर के पात्र बच्चों को भी दाखिला मिल सकेगा।

जगदलपुर, 11 नवंबर।
बस्तर जिले में शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत निजी स्कूलों में गरीब और वंचित वर्ग के बच्चों के दाखिले की प्रक्रिया आसान बनाने के लिए नियमों में बदलाव किया गया है। कलेक्टर आकाश छिकारा ने बताया कि नए दिशा-निर्देशों के अनुसार अब पड़ोस की निर्धारित सीमा को अनिवार्य शर्त के बजाय प्राथमिकता का आधार बनाया गया है। इसका उद्देश्य आरक्षित सीटों पर पात्र बच्चों का दाखिला सुनिश्चित करना है।

निशुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2009 की धारा 12(1)(ग) के तहत निजी स्कूलों में 25 प्रतिशत सीटें गरीब और वंचित वर्ग के बच्चों के लिए आरक्षित हैं। सर्वोच्च न्यायालय द्वारा इसे राष्ट्रीय अभियान के रूप में रेखांकित किए जाने और छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशों के बाद जिले में प्रवेश प्रक्रिया को अधिक सुगम बनाया गया है।

पड़ोस के बच्चों को पहली प्राथमिकता

नई व्यवस्था के तहत कक्षा एक से पांचवीं तक के लिए शून्य से एक किलोमीटर और कक्षा छह से आठवीं तक के लिए शून्य से तीन किलोमीटर की परिधि में रहने वाले बच्चों को प्रवेश में पहली प्राथमिकता मिलेगी। यदि निर्धारित दूरी के भीतर से पर्याप्त आवेदन नहीं आते हैं और 25 प्रतिशत आरक्षित सीटें खाली रह जाती हैं, तो सीमा से बाहर रहने वाले जरूरतमंद बच्चों को भी प्रवेश दिया जा सकेगा।

अनुमति की अलग प्रक्रिया समाप्त

प्रवेश प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए अब प्रत्येक मामले में सक्षम प्राधिकारी से अलग से अनुमति लेने की औपचारिकता समाप्त कर दी गई है। इसके साथ ही अधिनियम की धारा 12(2) के तहत निजी स्कूलों को मिलने वाली प्रतिपूर्ति व्यवस्था को भी आसान बनाया गया है।

इस बदलाव से निजी स्कूलों और अभिभावकों के बीच बेहतर समन्वय बनाने तथा जिले के किसी भी पात्र बच्चे को शिक्षा के अधिकार से वंचित होने से बचाने का प्रयास किया गया है।

|
वीडियो फीचर

सोनिया गांधी की किताब पर रामेश्वर शर्मा का हमला, बोले- जो राम का नहीं, वो हमारे काम का नहीं


भोपाल स्वच्छता पुरस्कार की दौड़ से बाहर! आदमपुर कचरे ने बिगाड़ी शहर की पहचान

दीपावली पर 11 गांवों में पहुंचे CM मोहन यादव, किसानों और ग्रामीणों को दी बड़ी सौगात

कैंसर के मरीजों को बड़ी राहत! 137 दवाओं के दाम 96% तक घटे

7 दिसंबर से शुरू होगा MP विधानसभा का शीतकालीन सत्र, 5 दिन तक चलेगी सदन की कार्यवाही

गोवर्धन पूजा पर उज्जैन पहुंचे CM मोहन यादव, सिंहस्थ के लिए ₹800 करोड़ के विकास कार्यों की तैयारी

आज का राशिफल

कुछ प्रतिकूल गोचर का क्षोभ दिन-भर रहेगा। सुबह-सुबह की महत्वपूूर्ण सिद्घि के बाद दिन-भर उत्साह बना रहेगा। किसी लाभदायक कार्य के लिए व्ययकारक स्थितियां पैदा होंगी। ज्ञान-विज्ञान की वृद्घि होगी और सज्जनों का साथ भी रहेगा। मनोरथ सिद्घि का योग है। मेहमानों का आगमन होगा। शुभांक-3-6-8

आज का मौसम

भोपाल

15° / 30°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़