29 मार्च 2026, वाशिंगटन:अमेरिका के फ्लोरिडा स्थित मियामी में रॉबर्ट लेविन ने अपने घर को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से करीब 1 मिलियन डॉलर यानी लगभग 9.5 करोड़ रुपए में बेच दिया। इस प्रक्रिया में उन्होंने किसी रियल एस्टेट एजेंट की सहायता नहीं ली और पूरी बिक्री चैटजीपीटी के मार्गदर्शन में पूरी की।
लेविन ने घर की कीमत तय करने, लिस्टिंग तैयार करने और मार्केटिंग सामग्री बनाने के लिए AI का उपयोग किया। पांच दिनों में ही घर की डील पूरी हो गई। स्थानीय एजेंट्स द्वारा बताई गई कीमत से यह राशि लगभग 95 लाख रुपए अधिक रही। लेविन ने कहा कि उन्होंने हर छोटे-बड़े निर्णय के लिए AI पर भरोसा किया और यह देखने की कोशिश की कि क्या AI अकेले घर बेचने की पूरी प्रक्रिया संभाल सकता है।











