अपराध
18 Mar, 2026

खेतड़ी की पूर्व वाइस चेयरमैन ने फंदा लगाकर आत्महत्या की, दहेज प्रताड़ना का आरोप

खेतड़ी नगरपालिका की पूर्व वाइस चेयरमैन सुनीता देवी ने कथित रूप से फंदा लगाकर आत्महत्या की और पीहर पक्ष ने ससुराल पर दहेज प्रताड़ना और हत्या का आरोप लगाया।

झुंझुनू, 18 मार्च।

जिले की खेतड़ी नगरपालिका की पूर्व वाइस चेयरमैन सुनीता देवी ने बुधवार को कथित रूप से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पीहर पक्ष मौके पर पहुंचा और ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या का आरोप लगाया। सुनीता देवी का वाइस चेयरमैन का कार्यकाल फरवरी में समाप्त हुआ था।

सुनीता के भाई अर्पित ने बताया कि उनकी बहन की शादी 13 नवंबर 2013 को खेतड़ी निवासी गजेंद्र से हुई थी। शादी में उनके पिता ने करीब 40 लाख रुपए खर्च किए थे। शादी के बाद से ही सुनीता को ससुराल पक्ष की नाराजगी का सामना करना पड़ रहा था। अर्पित ने बताया कि ससुराल पक्ष ने दहेज के लिए परेशान करना शुरू कर दिया और स्कार्पियो गाड़ी तथा 11 लाख रुपए की मांग की।

अर्पित ने कहा कि 2021 में जब सुनीता ने पार्षद का चुनाव लड़ा, तब ससुराल वालों ने पीहर से 3 लाख रुपए मंगवाए। इसके बाद पैसों की मांग बढ़ती गई और मारपीट के साथ लगातार प्रताड़ना जारी रही। उन्होंने आरोप लगाया कि गजेंद्र के जयपुर की एक लड़की से अवैध संबंध थे और वह लड़की सुनीता को जान से मारने की धमकी देती थी।

अर्पित ने बताया कि 13 फरवरी 2026 को मृतका के पीहर में एक शादी समारोह हुआ था, जिसमें सुनीता और गजेंद्र दोनों शामिल हुए। वहां गजेंद्र ने झगड़ा किया। तीन दिन पहले सुनीता ने अपने पिता को फोन कर उसे वहां से ले जाने को कहा और ऐसा न करने पर अपनी जान लेने की चेतावनी दी।

पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर मुआयना किया और आवश्यक जानकारी जुटाई। थानाधिकारी ने बताया कि पीहर पक्ष की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मृतका का शव राजकीय उप जिला अस्पताल की मोर्च्युरी में रखा गया है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

आईपीएल 2026 में आरसीबी की दमदार जीत से सीएसके पर 43 रन की बड़ी बढ़त

धमाकेदार बल्लेबाजी और सटीक गेंदबाजी के दम पर आरसीबी ने विशाल स्कोर खड़ा कर मुकाबले में पूरी तरह दबदबा बनाया और सीएसके को पीछे छोड़ दिया।

ग्वालियर चिड़ियाघर में सफेद बाघिन ने तीन शावकों को जन्म दिया

गांधी प्राणी उद्यान में जन्मे तीन शावकों में एक सफेद और दो रॉयल बंगाल टाइगर शामिल हैं सभी शावक स्वस्थ हैं और विशेष निगरानी में रखे गए हैं।

अमेरिका और चीन के प्रभाव से दूर स्वतंत्र वैश्विक गठबंधन बनाने की अपील

फ्रांस के राष्ट्रपति ने देशों से किसी एक महाशक्ति पर निर्भर न रहने और लोकतंत्र तथा अंतरराष्ट्रीय कानून पर आधारित नई वैश्विक व्यवस्था बनाने का आह्वान किया।

मालदीव में जनमत संग्रह और मेयर चुनाव में सत्ताधारी दल को झटका

संवैधानिक बदलावों को जनता ने नकारा और मेयर चुनावों में विपक्ष के बेहतर प्रदर्शन से सरकार की राजनीतिक स्थिति कमजोर होती नजर आई।

रूस के ड्रोन हमलों से यूक्रेन में पांच लोगों की मौत कई घायल

रातभर चले हमलों में रिहायशी इलाकों और बाजारों को निशाना बनाया गया जिससे कई शहरों में नुकसान हुआ और सुरक्षा स्थिति और अधिक गंभीर हो गई।

राष्ट्रपति मुर्मू ने ईस्टर पर दी शुभकामनाएं, बताया करुणा और एकता का संदेश

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ईस्टर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी और समाज में करुणा, क्षमा और भाईचारे का संदेश साझा किया।

राष्ट्र प्रथम का मंत्र अपनाएं, युवाओं से नशा मुक्त समाज बनाने का आह्वान

उपराष्ट्रपति ने छात्रों को राष्ट्र प्रथम की भावना अपनाने और नशामुक्त, सशक्त समाज निर्माण के लिए तकनीक व मूल्यों के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।

पीएनजी कनेक्शन की संख्या में 3.42 लाख का इजाफा

पेट्रोलियम मंत्रालय ने पीएनजी कनेक्शन की संख्या बढ़ाने और एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कई कदम उठाए हैं, साथ ही वैकल्पिक ईंधनों के उपयोग को बढ़ावा दिया है।

ईरान ने अमेरिकी ए-10 विमान को मार गिराने का दावा दिया, क्षेत्र में तनाव बढ़ा

ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य के पास अमेरिकी ए-10 विमान मार गिराने का दावा किया और क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और सफाई को दी प्राथमिकता

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने समीक्षा बैठक में यात्रियों की सुविधा, स्टेशन की सफाई, सुरक्षा और समयपालन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया।