हिमाचल प्रदेश
03 Apr, 2026

पांवटा साहिब: चोरी की घटनाओं ने बढ़ाई सुरक्षा चिंता

पांवटा साहिब में बढ़ती बाइक चोरी के मामलों ने नागरिकों में डर और चिंता पैदा कर दी है, जबकि पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है।

नाहन, 03 अप्रैल।

पांवटा साहिब में चोरी की घटनाओं में लगातार इजाफा हो रहा है। शहर के मुख्य बाजार और आसपास के क्षेत्रों में बाइक चोरी की कई वारदातें सामने आई हैं, जिससे आम जनता में भय और चिंता का माहौल बन गया है।

हाल ही में चुंगी नंबर 6, शुभखेड़ा के पास एक बाइक चोरी का मामला सामने आया है। बताया गया है कि बीते वीरवार शाम करीब 7:30 बजे घर के बाहर खड़ी बाइक चोरों ने चुरा ली। यह पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस थाने में दर्ज करवाई है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान और पकड़ के प्रयास में जुट गई है। स्थानीय प्रशासन ने भी सुरक्षा बढ़ाने और नागरिकों को सतर्क रहने की चेतावनी दी है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

30° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़