प्रशासनिक खबरें
23 May, 2026

बैरागढ़ थाना क्षेत्र में डीसीपी जोन-4 का जनसंवाद

बैरागढ़ थाना क्षेत्र में डीसीपी जोन-4 ने जनसंवाद कर नागरिकों से बातचीत की और थाना निरीक्षण के दौरान पुलिस को अपराध नियंत्रण व सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश दिए।

भोपाल, 23 मई ।

भोपाल में अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से डीसीपी जोन-4 आदर्शकांत शुक्ला ने शुक्रवार को बैरागढ़ थाना क्षेत्र का दौरा किया।

इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में आम नागरिकों से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं, सुरक्षा संबंधी मुद्दों और स्थानीय परिस्थितियों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

निरीक्षण के क्रम में डीसीपी ने बैरागढ़ थाने का भी दौरा किया और वहां की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने विशेष रूप से अपराध नियंत्रण, नियमित गश्त व्यवस्था और संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्क निगरानी बढ़ाने पर जोर दिया, ताकि क्षेत्र में कानून व्यवस्था मजबूत बनी रहे।

|
आज का राशिफल

जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बन रहा है। कल का परिश्रम आज लाभ देगा। कामकाज में आ रही बाधा दूर होगी। बाहरी और अंदरूनी सहयोग मिलता चला जाएगा। पर प्रपंच में ना पड़कर अपने काम पर ध्यान दीजिए। आत्मीय श्रेष्ठता बनेगी। शुभांक-2-5-6

आज का मौसम

भोपाल

24° / 27°

Light rain

ट्रेंडिंग न्यूज़