नई दिल्ली, 20 मार्च।
घरेलू सर्राफा बाजार में शुक्रवार को कारोबार की शुरुआत के साथ ही सोने की कीमतों में तेज गिरावट देखने को मिली। शुरुआती सत्र में हाजिर सोना 6,850 रुपये से लेकर 7,470 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हुआ। वहीं चांदी के दाम में भी करीब 100 रुपये प्रति किलोग्राम की सांकेतिक कमी दर्ज की गई। गिरावट के चलते देशभर के अधिकांश बाजारों में 24 कैरेट सोना 1,50,270 रुपये से 1,50,420 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच कारोबार करता नजर आया, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,37,740 रुपये से 1,37,890 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में रही।
चांदी की कीमतों में भी नरमी बनी रही और दिल्ली सर्राफा बाजार में यह धातु 2,59,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिकती दिखाई दी। वैश्विक बाजार में भी सोना और चांदी दोनों पर दबाव बना रहा। सिंगापुर में हाजिर सोना 4,678.69 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर दर्ज किया गया, जबकि लंदन में चांदी की कीमत 70.49 डॉलर प्रति औंस तक फिसल गई।
राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,50,420 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,37,890 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर रहा। मुंबई में 24 कैरेट सोने का भाव 1,50,270 रुपये और 22 कैरेट का 1,37,740 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। अहमदाबाद में 24 कैरेट सोना 1,50,320 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,37,790 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिकता नजर आया।
दक्षिण और पूर्वी भारत के बाजारों में भी समान रुख देखने को मिला। चेन्नई और कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,50,270 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,37,740 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता रहा। भोपाल में 24 कैरेट सोना 1,50,320 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,37,790 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर रहा।
लखनऊ में 24 कैरेट सोना 1,50,420 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,37,890 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिकता दिखा। पटना में 24 कैरेट सोना 1,50,320 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,37,790 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया, जबकि जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,50,420 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,37,890 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा।
दक्षिण और पूर्व के राज्यों में भी कीमतों में कमजोरी बनी रही। बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 1,50,270 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,37,740 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार करता नजर आया।












