शेयर बाज़ार
24 Mar, 2026

राजमार्ग इंफ्रा इनवेस्टमेंट ट्रस्ट के शेयरों ने आईपीओ निवेशकों को प्रीमियम रिटर्न दिया, लिस्टिंग पर मजबूत शुरुआत

राजमार्ग इंफ्रा इनवेस्टमेंट ट्रस्ट का आईपीओ मजबूत लिस्टिंग के साथ खुला। बीएसई और एनएसई पर प्रीमियम एंट्री के बाद निवेशकों को 6.30 प्रतिशत से अधिक का लाभ मिला।

24 मार्च6, नई दिल्ली

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के समर्थन वाले राजमार्ग इंफ्रा इनवेस्टमेंट ट्रस्ट के शेयरों ने आज स्टॉक मार्केट में प्रीमियम रिटर्न के साथ लिस्टिंग की शुरुआत की। इस आईपीओ का इश्यू प्राइस 100 रुपये प्रति यूनिट तय किया गया था।

बीएसई पर शेयर आठ प्रतिशत प्रीमियम के साथ 108 रुपये और एनएसई पर सात प्रतिशत प्रीमियम के साथ 107 रुपये पर खुले। हालांकि, लिस्टिंग के तुरंत बाद बिकवाली के दबाव से शेयर 105.30 रुपये तक गिर गया, लेकिन बाद में लिवाली शुरू होने से शेयरों की स्थिति सुधरी। सुबह 11 बजे तक बीएसई पर शेयर 106.38 रुपये और एनएसई पर 106.33 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहे थे, जिससे निवेशकों को 6.30 प्रतिशत से अधिक का लाभ हुआ।

राजमार्ग इंफ्रा इनवेस्टमेंट ट्रस्ट का 6,000 करोड़ रुपये का आईपीओ 11 से 13 मार्च के बीच सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था। इसे निवेशकों की ओर से अच्छा रिस्पॉन्स मिला और यह कुल 13.74 गुना ओवरऑल सब्सक्राइब हुआ। इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रिजर्व पोर्शन 19.14 गुना और नॉन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स के लिए रिजर्व पोर्शन 7.26 गुना सब्सक्राइब हुआ। इस आईपीओ के तहत 60 करोड़ नए शेयर जारी किए गए।

इस ट्रस्ट का उद्देश्य देश की चालू टोल सड़क परियोजनाओं का संचालन करना और उनसे होने वाली आय को निवेशकों में बांटना है। शुरुआत में ट्रस्ट के पास झारखंड, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और कर्नाटक में पांच सड़क परियोजनाएं होंगी, जिनकी कुल लंबाई लगभग 260 किलोमीटर है। इनमें चेन्नई बाईपास, चेन्नई से ताडा और नेलमंगला से तुमकुर जैसे प्रमुख मार्ग शामिल हैं। भविष्य में ट्रस्ट का विस्तार करते हुए राष्ट्रीय राजमार्गों में 1,500 किलोमीटर अतिरिक्त सड़क जोड़ने की मंजूरी मिली है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

आईपीएल 2026 में आरसीबी की दमदार जीत से सीएसके पर 43 रन की बड़ी बढ़त

धमाकेदार बल्लेबाजी और सटीक गेंदबाजी के दम पर आरसीबी ने विशाल स्कोर खड़ा कर मुकाबले में पूरी तरह दबदबा बनाया और सीएसके को पीछे छोड़ दिया।

ग्वालियर चिड़ियाघर में सफेद बाघिन ने तीन शावकों को जन्म दिया

गांधी प्राणी उद्यान में जन्मे तीन शावकों में एक सफेद और दो रॉयल बंगाल टाइगर शामिल हैं सभी शावक स्वस्थ हैं और विशेष निगरानी में रखे गए हैं।

अमेरिका और चीन के प्रभाव से दूर स्वतंत्र वैश्विक गठबंधन बनाने की अपील

फ्रांस के राष्ट्रपति ने देशों से किसी एक महाशक्ति पर निर्भर न रहने और लोकतंत्र तथा अंतरराष्ट्रीय कानून पर आधारित नई वैश्विक व्यवस्था बनाने का आह्वान किया।

मालदीव में जनमत संग्रह और मेयर चुनाव में सत्ताधारी दल को झटका

संवैधानिक बदलावों को जनता ने नकारा और मेयर चुनावों में विपक्ष के बेहतर प्रदर्शन से सरकार की राजनीतिक स्थिति कमजोर होती नजर आई।

रूस के ड्रोन हमलों से यूक्रेन में पांच लोगों की मौत कई घायल

रातभर चले हमलों में रिहायशी इलाकों और बाजारों को निशाना बनाया गया जिससे कई शहरों में नुकसान हुआ और सुरक्षा स्थिति और अधिक गंभीर हो गई।

राष्ट्रपति मुर्मू ने ईस्टर पर दी शुभकामनाएं, बताया करुणा और एकता का संदेश

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ईस्टर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी और समाज में करुणा, क्षमा और भाईचारे का संदेश साझा किया।

राष्ट्र प्रथम का मंत्र अपनाएं, युवाओं से नशा मुक्त समाज बनाने का आह्वान

उपराष्ट्रपति ने छात्रों को राष्ट्र प्रथम की भावना अपनाने और नशामुक्त, सशक्त समाज निर्माण के लिए तकनीक व मूल्यों के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।

पीएनजी कनेक्शन की संख्या में 3.42 लाख का इजाफा

पेट्रोलियम मंत्रालय ने पीएनजी कनेक्शन की संख्या बढ़ाने और एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कई कदम उठाए हैं, साथ ही वैकल्पिक ईंधनों के उपयोग को बढ़ावा दिया है।

ईरान ने अमेरिकी ए-10 विमान को मार गिराने का दावा दिया, क्षेत्र में तनाव बढ़ा

ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य के पास अमेरिकी ए-10 विमान मार गिराने का दावा किया और क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और सफाई को दी प्राथमिकता

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने समीक्षा बैठक में यात्रियों की सुविधा, स्टेशन की सफाई, सुरक्षा और समयपालन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया।