अन्य राज्य
18 Mar, 2026

हिमाचल विधानसभा बजट सत्र आज से, हंगामे की संभावना

हिमाचल विधानसभा का बजट सत्र आज शुरू हो रहा है, जिसमें तीखी बहस और संभावित हंगामे के बीच बजट पेश होने और सुरक्षा इंतजामों पर सभी की नजरें लगी हैं।

शिमला, 18 मार्च।

हिमाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र आज सुबह 11 बजे से शुरू हो रहा है और इस दौरान सदन में तीखी बहस व संभावित हंगामे के संकेत भी मिल रहे हैं। एक महीने के अंतराल के बाद शुरू हो रहे इस चरण में सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतर रहे हैं। पहले दिन प्रश्नकाल के अलावा अन्य विधायी कार्य निपटाया जाएगा और राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा भी शुरू होगी।

चौदहवीं विधानसभा के 11वें सत्र का यह दूसरा चरण 2 अप्रैल तक चलेगा और इसमें कुल 13 बैठकें प्रस्तावित हैं। इस चरण में कुल 834 सवाल सरकार के सामने रखे जाएंगे, जिनमें 665 तारांकित और 169 अतारांकित प्रश्न शामिल हैं। सवाल प्रदेश में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़कों, रोजगार, पेयजल, पर्यटन और कानून-व्यवस्था जैसे अहम मुद्दों पर केंद्रित हैं।

राजनीतिक दृष्टि से सत्र का यह चरण बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। विपक्षी दल भाजपा ने सत्र शुरू होने से पहले ही अपनी रणनीति तय कर ली है और सरकार को विभिन्न मुद्दों पर घेरने की तैयारी में है। खासतौर पर बेरोजगारी, वित्तीय स्थिति, विकास कार्यों की धीमी रफ्तार, ड्रग्स और कानून-व्यवस्था जैसे मुद्दों पर सरकार को कटघरे में खड़ा किया जा सकता है। वहीं, सत्तापक्ष भी आज बैठक शुरू होने से पहले अपनी रणनीति तय करेगा, जिससे विपक्ष के हमलों का जवाब प्रभावी ढंग से दिया जा सके।

सत्र के शुरुआती तीन दिन राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के लिए निर्धारित हैं, जिसका जवाब मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 20 मार्च को देंगे। इसके बाद 21 मार्च को मुख्यमंत्री वित्त वर्ष 2026-27 का बजट पेश करेंगे। बजट पेश होने के बाद 23 से 25 मार्च तक सामान्य चर्चा होगी, जबकि 27, 28 और 30 मार्च को मांगों पर चर्चा और मतदान होगा। 30 मार्च को ही विनियोग विधेयक पारित किया जाएगा।

सत्र को लेकर सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए गए हैं। जिला पुलिस शिमला ने विधानसभा परिसर और शहर में ‘मल्टी-लेयर’ सुरक्षा घेरा तैयार किया है। करीब 700 पुलिस और होमगार्ड कर्मियों को तैनात किया गया है, जिनमें 15 राजपत्रित अधिकारी, 27 अन्य अधिकारी और सैकड़ों जवान शामिल हैं। क्विक रिएक्शन टीम और विशेष सुरक्षा इकाई के कमांडो भी रणनीतिक स्थानों पर तैनात रहेंगे।

विधानसभा परिसर और आसपास के इलाकों को चार पुलिस सेक्टरों में बांटा गया है और हर सेक्टर की जिम्मेदारी वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गई है। संवेदनशील स्थानों पर 24 घंटे नाकाबंदी लागू है और हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जा रही है। सादे कपड़ों में खुफिया कर्मी भी तैनात रहेंगे, जो संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखेंगे।

यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष योजना लागू की गई है। शहर में 145 ट्रैफिक कर्मियों के साथ अतिरिक्त पुलिस बल और मोटरसाइकिल राइडर तैनात किए गए हैं। सीसीटीवी कैमरों, ड्रोन और डिजिटल निगरानी के जरिए पूरे क्षेत्र पर नजर रखी जाएगी।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

अमेरिका और चीन के प्रभाव से दूर स्वतंत्र वैश्विक गठबंधन बनाने की अपील

फ्रांस के राष्ट्रपति ने देशों से किसी एक महाशक्ति पर निर्भर न रहने और लोकतंत्र तथा अंतरराष्ट्रीय कानून पर आधारित नई वैश्विक व्यवस्था बनाने का आह्वान किया।

मालदीव में जनमत संग्रह और मेयर चुनाव में सत्ताधारी दल को झटका

संवैधानिक बदलावों को जनता ने नकारा और मेयर चुनावों में विपक्ष के बेहतर प्रदर्शन से सरकार की राजनीतिक स्थिति कमजोर होती नजर आई।

रूस के ड्रोन हमलों से यूक्रेन में पांच लोगों की मौत कई घायल

रातभर चले हमलों में रिहायशी इलाकों और बाजारों को निशाना बनाया गया जिससे कई शहरों में नुकसान हुआ और सुरक्षा स्थिति और अधिक गंभीर हो गई।

राष्ट्रपति मुर्मू ने ईस्टर पर दी शुभकामनाएं, बताया करुणा और एकता का संदेश

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ईस्टर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी और समाज में करुणा, क्षमा और भाईचारे का संदेश साझा किया।

राष्ट्र प्रथम का मंत्र अपनाएं, युवाओं से नशा मुक्त समाज बनाने का आह्वान

उपराष्ट्रपति ने छात्रों को राष्ट्र प्रथम की भावना अपनाने और नशामुक्त, सशक्त समाज निर्माण के लिए तकनीक व मूल्यों के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।

पीएनजी कनेक्शन की संख्या में 3.42 लाख का इजाफा

पेट्रोलियम मंत्रालय ने पीएनजी कनेक्शन की संख्या बढ़ाने और एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कई कदम उठाए हैं, साथ ही वैकल्पिक ईंधनों के उपयोग को बढ़ावा दिया है।

ईरान ने अमेरिकी ए-10 विमान को मार गिराने का दावा दिया, क्षेत्र में तनाव बढ़ा

ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य के पास अमेरिकी ए-10 विमान मार गिराने का दावा किया और क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और सफाई को दी प्राथमिकता

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने समीक्षा बैठक में यात्रियों की सुविधा, स्टेशन की सफाई, सुरक्षा और समयपालन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया।

बैंक ऑफ अमेरिका ने एपस्टीन पीड़ितों के लिए 72.5 मिलियन डॉलर का निपटान किया

बैंक ऑफ अमेरिका ने जेफरी एपस्टीन से जुड़े सेक्स क्राइम के पीड़ितों के साथ $72.5 मिलियन का समझौता किया, जिसमें करीब 75 महिलाओं के शामिल होने की उम्मीद है।

ट्रम्प के मजाक और सैन्य विवाद से स्टारमर-यूएस रिश्ते संकट में

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प द्वारा स्टारमर का मजाक उड़ाने और ब्रिटेन की सैन्य नीति पर हमला करने के बाद यूके और अमेरिका के संबंध गहरे संकट में हैं और सुधार मुश्किल प्रतीत होता है।